Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
गर्मियों में खाना हो जाता है जल्दी खराब, तो कुकिंग के समय ये बातें रखें ध्यान
how to keep food fresh and safe during summer : गर्मी के मौसम की एक बड़ी समस्या है खाना जल्दी खराब होना। इस समय पके हुए खाने को लंबे समय तक सुरक्षित रखना काफी चैलेजिंग होता है। दरअसल इस समय बैक्टीरिया और फंगस बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं। जिसकी वजह से खानेपीने की चीजें लंबे समय तक नहीं चल पाती।
ऐसे में महिलाओं की घंटों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। वैसे तो अधिकांश घरों में फ्रिज होते है। लेकिन कई बार हमारी लापरवाही के चलते खाने की चीजें खराब हो जाती है। जिसका असल कारण समझ में भी नहीं आता। तो आखिर ऐसा क्या किया जाए जिससे खाने लंबे समय तक फ्रेश और हेल्दी बना रहे है। आइए इस बारे में जानते है।

कच्चा और पक्का खाना साथ में ना रखें
ऐसा कहा जाता है कि कच्चा और पका खाना साथ में रखने से भी वह जल्दी खराब होता है। ऐसे में जब भी फ्रिज में चीजें रखें तो कच्ची और पक्की चीजें अलग-अलग रैक में रखें। इसके अलावा अगर खाना ज्यादा है तो उसे एक ही डिब्बे में ड़ालने की बजाय दो अलग-अलग डिब्बों में रखें। क्यूंकि एक साथ ज्यादा मात्रा में रखने से पूरा खाना ठंडा नहीं हो पाता। जबकि कम-कम खाना रखने पर वो अच्छे से तरह ठंडा होगा। और वो खराब नहीं होगा।
जरूरत के हिसाब से ही बनाए
गर्मियों के मौसम में सर्दियों की तुलना में कम भूख लगती है। ऐसे में खाना काफी बच जाता है, तो ये जरूरी है कि उतना ही खाना बने जितना की पूरा खत्म हो सके। इसके अलावा खाना बनने के तुरंत बाद या 2 घंटे के अंदर खा लेना चाहिए। क्यूंकि इसके बाद खाना उतना फ्रेश नहीं रह पाता।
बचा खाना समय रहते फ्रिज में रखें
अगर खाना बच जाए तो उसे समय रहते फ्रिज में रखना जरूरी होता है। क्यूंकि अगर ज्यादा देर तक खाना फ्रिज के बाहर रह जाता है तो उसमें बैक्टिरिया पनपने लगते हैं जो खाने को तेजी से खराब करने लगते हैं। और अगर आप इस खाने को गलती से खा लेते है तो आप इंफेक्शन का शिकार हो सकते है। अगर आपके घर में फ्रिज नहीं है तो खाने को लंबे समय तक बेहतर स्थित में रखने के लिए एक बर्तन में ड़ालकर ठंडा पानी डालकर भर दें। इससे खाना कई घंटों तक खराब नहीं होगा।
खाना ठंडा करके ही रखें
ऐसा माना जाता है कि अगर तापमान ज्यादा है तो खाने की चीजों में जल्दी खराब हो जाती है और उनमें बैक्टीरिया पनपने लगता है। ऐसे में कमरे के तापमान में ज्यादा से ज्यादा 1 घंटे के लिए ही खाना रखें। या फिर इसे ठंडा करके 4°C पर फ्रिज में रखना बेहतर होता है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि खाना बनाने के तत्काल बाद उसे गर्म स्थिति में फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। बल्कि पहले खाने को सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें। उसके बाद ही खाने को फ्रिज में रखें।
खाना बार-बार गर्म ना करें
कई लोगों की आदत होती है कि उन्हें गर्मागर्म खाना चाहिए होता है। लेकिन अगर आप चाहते है कि गर्मियों के मौसम में खाना जल्दी खराब ना हो तो रखे हुए खाने को बार-बार गर्म करने की आदत से बचें। क्यूंकि ऐसा करने से उसमें मौजूद न्यूट्रीशंस तेजी से घटने लगते हैं।
खाना अच्छे से पकाए
एक्सपर्टस का मानना है कि कम पका हुआ खाना जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए खाने को अच्छे से पकाएं। इसके साथ ही जब भी खाना खाए तो उससे पहले उसे एक बार गर्म जरुर करें। ताकि उस गर्म खाने में बैक्टीरिया पैदा न हो सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
