Latest Updates
-
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता
आम ही नहीं इसकी गुठली में भी छिपे हैं बेशुमार फायदे, पेट की समस्याओं से स्किन एलर्जी तक को जड़ से मिटाए
Mango Seed Benefits Dadi maa ke Nuskhe: गर्मियां आते ही बाजार में आम ही आम नजर आते हैं, जिन्हें बच्चों से लेकर बड़े तक बहुत पसंद करते हैं। आम न केवल अपने स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ भी अनगिनत हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस गुठली को हम बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं, वह असल में आयुर्वेद का एक अनमोल खजाना है? आप सोच रहे होंगे कि हम ये क्या बात कह रहे हैं, हमने बचपन से ही अपनी दादी व नानी से भी यही सुना है कि आम की गुठली सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स का एक पावरहाउस है। यह न केवल आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है, बल्कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी किसी संजीवनी से कम नहीं है। यदि आप भी अब तक इसे फेंकते आए हैं, तो इसके औषधीय गुणों को जानकर आप दंग रह जाएंगे। आइए जान लेते हैं आम की गुठली के लाभ और इसे इस्तेमाल करने के तरीके भी।

आम की गुठली के जादुई फायदे
आम की गुठली का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह शरीर के लिए एक प्राकृतिक औषधि (Natural Medicine) की तरह काम करती है। इसके मुख्य लाभ नीचे दिए गए हैं:
पाचन और पेट की समस्याएं
यदि आप दस्त (Diarrhea) या एसिडिटी से परेशान हैं, तो आम की गुठली का पाउडर रामबाण इलाज है। यह पेट के कीड़ों को मारने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है।
हृदय स्वास्थ्य और कोलेस्ट्रॉल
आम की गुठली शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करती है और रक्त संचार में सुधार लाती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
शुगर कंट्रोल (Diabetes)
आम की गुठली का अर्क ग्लूकोज के अवशोषण को कम करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। यदि आप शुगर पेशेंट हैं तो आम का गूदा नहीं बल्कि इसकी गुठली का सेवन करें।
एनीमिया में राहत
आम की गुठली में मौजूद आयरन की प्रचुर मात्रा शरीर में खून की कमी को दूर करने में सहायक होती है। आपमें या आपके घर में किसी को एनिमिया की शिकायत है तो आम की गुठली वरदान से कम नहीं है।
स्किन और बालों के लिए वरदान
महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के बजाय आम की गुठली का इस्तेमाल आपकी त्वचा और बालों की कायापलट कर सकता है जी हां आपने सही पढ़ा। स्किन एलर्जी की समस्या से निजात पाने व ग्लो को बरकरार रखने के लिए आम की गुठली लाभकारी हैष इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं तो इसका लेप चेहरे पर लगाने से कील-मुंहासे ठीक होते हैं और स्किन एलर्जी से राहत मिलती है।
डैंड्रफ और सफेद बालों से छुटकारा
आम की गुठली के पाउडर को सरसों के तेल या नारियल तेल में मिलाकर धूप में रख दें। इस तेल से मालिश करने पर बालों का झड़ना रुकता है और वे असमय सफेद नहीं होते।
दांतों की चमक भी बढ़ाए
आम की गुठली का पाउडर आपके दांतों को भी मोती की तरह चमका सकता है। इससे मंजन करने पर दांतों का पीलापन दूर होता है और मसूड़े मजबूत बनते हैं।
कैसे बनाएं गुठली का पाउडर?
आम की गुठली का लाभ उठाने का सबसे सरल तरीका इसका 'चूर्ण' बनाकर इस्तेमाल करना है इसके लिए आप सबसे पहले आम की गुठली को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। सूखने के बाद इसके कड़क खोल को तोड़कर अंदर गिरी (Seed kernel) निकाल लें। अब इस गिरी को पीसकर बारीक पाउडर बना लें और एक कांच के जार में भर लें।
इस्तेमाल का सही तरीका
रोजाना आधा चम्मच पाउडर गुनगुने पानी या शहद के साथ लेने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में चमत्कारी सुधार दिखता है। इसके अलावा स्किन और बालों के लिए इसे कैसे इस्तेमाल करें ये आपको ऊपर ही बता चुके हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications