Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
मोटापाग्रस्त होने पर कैसे करें भोजन व व्यायाम?
मोटापग्रस्त होने पर उचित आहार एवं व्यायाम का प्रबन्धन असम्भव सा लगता है। हालांकि, यह अवश्य याद रखना चाहिए कि मोटापे की मजबूरी व समस्या से निपटने का एकमात्र उपाय एक स्वस्थ भोजन योजना एवं अच्छा व्यायाम है।
ऐसे कदम उठाइये -
1. पहला कदम सामने उपस्थित चुनौती से न घबराना है। एक बड़े पहाड़ पर चढ़ाई करना किसी के लिए चुनौतीपूर्ण सम्भावना हो सकती है, यह जानना कि लक्ष्य मुश्किल है लेकिन प्राप्त किया जा सकता है, सफलता हेतु आपकी मानसिकता को सकारात्मक बनाता है।

2. प्रारम्भ में छोटे कदम उठाओ, जो आसानी से कर सको। हालांकि गहराई में गोता लगाने का मन हो सकता है, लेकिन ऐसी गति से प्रारम्भ करना जिसे बनाये न रख सको, से कोई लाभ नहीं।
3. अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करो। यह कोई नई बात नहीं है लेकिन ड्राइविंग के बजाय पैदल चलना, लिफ्ट के बजाय सीढ़ियां लेना जैसी सरल बातें एक बड़ा प्रभाव डाल सकती हैं।
4. आहार पर टूट मत पड़ो। यह अस्वस्थकारी है और शायद ही काम करता हो।
5. धीरे-धीरे अपने भोजन की दैनिक खपत को कम करते हुए गतिविधि के स्तर में वृद्धि करो।
6. अच्छा लगने वाला स्वास्थयवर्धक भोजन करो। कई फल स्वादिष्ट होते हैं व मूंह को मीठा करने का एक विकल्प हैं।
सुझाव-
व्यायाम से होने वाले लाभों को याद रखो। कभी-कभी जब आप व्यायाम करते हैं तो यह एक कठिन संघर्ष की तरह लगता है और ऐसा लगता है कि इससे कोई परिणाम नहीं मिल रहा, लेकिन व्यायाम आपके चयापचय को गति देगा जिसका मतलब है कि व्यायाम बंद करने के लम्बे समय के बाद भी आपकी कैलोरी जलती रहेगी। न केवल व्यायाम बल्कि भोजन आप में एन्डोर्फिन उत्पन्न करके आपको प्राकृतिक ऊर्जा देता है, बल्कि आप और अधिक स्वस्थ होते हैं और आपका रूप-रंग बेहतर होकर आपको उच्च आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। धीरे-धीरे जब आप खाना कम करते हैं तो आपका पेट कम मात्रा के भोजन के अनुसार समायोजित होगा और उसका आकार घटेगा। इससे आपको भूख कम लगेगी और आपका पेट भी जल्दी भरेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
