Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
ओरल हेल्थ से लेकर पाचन तंत्र की सेहत के लिए गुणकारी लौंग का ऐसे करें इस्तेमाल
रसोई में रखी साधारण सी लौंग हम सभी के लिए सेहतमंद है। यही वजह है कि आयुर्वेद में भी लौंग का भरपूर इस्तेमाल होता आया है। असल में लौंग में ऐसे बहुत से न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो पाचनतंत्र के लिए बेहतर है जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स इत्यादि। यह सभी पौष्टिक तत्व हमें कब्ज में राहत देने के अलावा उल्टी, पेट में जलन और गैस इत्यादी में भी आराम पहुंचाते हैं। चलिए आज जानते हैं कि लौंग का इस्तेमाल पाचनतंत्र की सेहत में किस तरह सुधार लाता है।

सेहतमंद लौंग
अच्छी संख्या में सालविया बनाने वाली लौंग पाचनक्रिया को भी सुचारू बनाती है। बस इसके लिए आपको लौंग खानी होगी। अगर आपको लौंग का स्वाद अच्छा नहीं लगता है तो आप इसे अपने खाने या फिर मिठाईयों में भी मिलाकर खा सकते हैं। रिसर्च में सामने आया है कि लौंग हमारे मुंह की सेहत के लिए बहुत अच्छा है। इससे दांतों में जमी गंदगी निकलती है, मसूड़ों की सूजन कम होती है और बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं।

लौंग की चाय
लौंग पाचन क्रिया को बेतहर बनाता है। यह खून के प्रवाह को बेहतर करते हुए मुंह की दुर्गंध मिटाता है। लौंग की चाय हानिकारक किटाणु का खात्मा कर पाचनतंत्र को बेहतर रखती हैं। लौंग की चाय बनाने के लिए आप इसे पीसकर, एक कप पानी में उबाल लें, इसे आप सुबह शाम दोनों टाइम पी सकते हैं।

लौंग का एसेंशियल ऑयल
पेट में जलन या फिर उल्टी के समय, एक गिलास पानी में तीन बूंदे लौंग के एसेंशियल ऑयल की लेने से आराम मिलता है। लौंग के एसेंशियल ऑयल को ऑलिव ऑयल के साथ भी मिलाया जा सकता है। इतना ही नहीं, लौंग का एसेंशियल ऑयल परफ्यूम में भी इस्तेमाल किया जाता है।

लौंग का अर्क
लौंग के अर्क से पाचन क्रिया से संबंधित समस्याएं जैसे कब्जी और जलन इत्यादि में आराम मिलता है। इसे लौंग की चाय की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बस इसमें लौंग पाउडर डालने के बजाय, पूरी साबूत लौंग डालें।

लौंग के कुछ और फायदे
कैंसर से करती है सुरक्षा।
पेट के हानिकारक बैक्टीरिया का करती है सफाया।
लीवर को रखती है हेल्दी।
ब्लड शुगर करती है कंट्रोल।
पेट में हुए छालों को करती है नष्ट।
हड्डियों को बनाती है मजबूत।



Click it and Unblock the Notifications
