Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
कम वजन होने के कारण सुन रहे है जमाने के ताने, खजूर और घी के सेवन से बढ़ाए वेट

एक ओर लोग बढ़ते वजन के कारण परेशान रहते हैं। वही कई लोग ऐसे भी है जो अपना वजन बढ़ाने के लिए अक्सर प्रोटीन पाउडर, सप्लीमेंट्स जैसी चीजों का सहारा लेते हैं। ऐसे लोग कुछ भी खा ले पी ले लेकिन इनका वजन बढ़ता ही नहीं है। लेकिन अगर आप हर तरीका अपना कर थक चुके हैं तो और कोई हेल्दी तरीका अपना वजन बढ़ाने के लिए ढ़ूढ रहे हैं तो आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए खजूर, घी का हेल्दी कॉम्बिनेशन भी ट्राई कर सकते हैं। घी और खजूर दोनों में ही कैलोरी, फैट, प्रोटीन और कार्ब्स ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। खजूर और घी में मौजूद सभी पोषक तत्व आपके वजन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं रोजाना अपनी डाइट में खजूर और घी को एक साथ मिलाकर खाने से आपका वजन किस तरह बढ़ सकता है।
वजन बढ़ाने के लिए खजूर और घी के फायदे
वजन बढ़ाने के लिए अगर आप रोजाना अपनी डाइट में खजूर और घी को शामिल करेंगे, तो न सिर्प आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगा, बल्कि आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलेंगे। खजूर और घी आपके शरीर को बूस्ट करने के साथ एनर्जी भी देने का काम करता है।
घी के फायदे
घी में कैलोरी, फैट, प्रोटीन, विटामिन ए, कार्ब्स के गुण मौजूद होता है। अगर आप नियमित रूप से घी का सेवन अपनी डाइट में करेंगे, तो इससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
खजूर के फायदे
खजूर में भी कैलोरी, कार्ब्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन अधिक मात्रा में पाई जाती है। वजन बढ़ने में ये सभी गुण काफी फायदेमंद होता है।
इस तरह अपनी डाइट में शामिल करें घी और खजूर
खजूर और घी का हलवा
खजूर और घी दोनों को एक साथ मिलाकर खाने से आपके वजन बढ़ने के चांस बढ़ जाते हैं। आप खजूर का हलना बनाकर भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। खजूर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप खजूर से बीज निकाल कर अलग कर लें। इसके बाद खजूर का एक पेस्ट तैयार करें। अब गैस पर एक पैन में घी डालकर गर्म कर लें और इसमें खजूर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह पका लें। इसके बाद अपने हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें बादाम, काजू, किशमिश भी मिक्स कर सकते हैं।
दूध, खजूर और घी
आप चाहे तो कभी अपनी डाइट में खजूर और घी का हलवा तो कभी दूध के साथ खजूर और घी को शामिल करके अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप दूध में खजूर को अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इसे छलनी की मदद से छानकर एक गिलास में निकाल लें और इसमें एक चम्मच घी मिक्स करके पी लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
