Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
ICMR ने कहा गन्ने का जूस नहीं है हेल्दी, चाय, कॉफी और जूस भी सेहत के लिए खतरनाक
is sugarcane juice good for health : गर्मी में ठंडक के लोग खूब गन्ने का रस पीते है, इसकी गिनती लोकप्रिय पेय पदार्थों में होती है। हालांकि ICMR (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) ने गन्ने के जूस में ज्यादा चीनी होने की वजह से इसे अनहेल्दी मानते हुए न पीने की चेतावनी दी है।
ICMR ने राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN) के साथ मिलकर स्वस्थ खाने की आदतों को बढ़ावा देने के लिए 17 नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। जिसमें कोल्ड ड्रिंक्स, चीनी मिलाए गए फलों के जूस और अत्यधिक चाय और कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी है।
ICMR ने संतुलित आहार और खानपान की आदतों को सुधारने के लिए नए दिशा-निर्देशों में साबुत फलों को खाने और स्वस्थ विकल्पों की सलाह दी है। आइए जानते है इस गाइडलाइन में और क्या कहा गया।

गन्ने के रस में होता है हाई शुगर कंटेट
ICMR ने गन्ने के रस में प्रति 100 मिलीलीटर में 13-15 ग्राम चीनी होती है। गर्मियों के दिनों में बड़े पैमाने पर लोग इसका सेवन करते है। एक्सपर्ट के मुताबिक वयस्कों को प्रतिदिन 30 ग्राम से और 7 से 10 वर्ष साल के बच्चों को डेली रूटीन में 24 ग्राम से ज्यादा चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए।
फलों का सेवन करें, रस से बचें
ICMR ने शर्करा युक्त फलों के रस के सेवन से बचने की सलाह दी है और कहा है कि फल एक स्वस्थ विकल्प हैं क्योंकि इनमें फाइबर और पोषक तत्व ज्यादा होते हैं। ताजे रस में भी 100-150 ग्राम से ज्यादा फल का उपयोग नहीं करना चाहिए। हर लिहाज से साबुत फल खाना अधिक फायदेमंद होता हैं क्योंकि इनमें फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं।
सॉफ्ट ड्रिंक्स पानी का विकल्प नहीं
ICMR ने अपनी गाइडलाइन में यह भी कहा है कि कार्बोनेटेड और गैर-कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स में चीनी , आर्टिफिशियल शुगर, खाद्य एसिड और कृत्रिम फ्लेवर की मिलावट की जाती है, जिनका अधिक मात्रा में सेवन करना हानिकारक हो सकता हैं। ICMR ने यह भी कहा है कि सॉफ्ट ड्रिंक्स पानी या ताजे फलों के विकल्प नहीं हैं और इसके सेवन से बचना चाहिए। इसके बजाय, छाछ, नींबू पानी, लो शुगर कंटेट वाले साबुत फल और रस और नारियल पानी का सेवन करना फायदेमंद है।
चाय और कॉफी भी अनहेल्दी
ICMR ने गाइडलाइन्स में अधिक मात्रा में चाय और कॉफी के सेवन करना भी खतरनाक बताया है क्योंकि इनमें कैफीन होता है। 150 मिलीलीटर एक कप कॉफी में 80 से 120 मिलीग्राम कैफीन होता है, जबकि चाय में प्रति सर्विंग 30 से 65 मिलीग्राम होता है। स्वस्थ व्यक्ति को डेली रुटीन में 300 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए। ICMR की गाइडलाइन में भोजन के एक घंटे पहले और बाद में चाय या कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी है वरना इससे एनिमिया या आयरन की कमी जैसी समस्याएं हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications