Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ICMR ने बताया दाल पकाने का तरीका, नहीं तो एक गलती से बेकार में बह जाएगा सारा प्रोटीन
How to Make Right Way to Dal : दाल भारतीय थाली का मुख्य हिस्सा है। हर घर में दाल पकाने का अलग तरीका है। कुछ लोग दाल को पकाने से पहले भिगोते हैं, तो कुछ लोग इसे तुरंत कुकर में सिटी लगाकर पकाते है। कुछ लोगों को पतली तो कुछ लोगों को गाढ़ी दाल खानी पसंद है। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारा दाल पकाने का तरीका दाल में मौजूद सारे पोषक तत्वों को नष्ट कर देता है।
ICMR ने हाल ही में नई गाइडलाइन्स में बताया है कि कैसे दाल पकाने का तरीका न्यूट्रिशनल क्वालिटी को प्रभावित करता है। आइए जानते है कि कैसे दाल में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

ज्यादा न उबाले
कई लोग दाल पकाते हुए बहुत ज्यादा उबाल लेते हैं। ऐसे न दाल में स्वाद रहता है और नही दाल हेल्दी रहती है। इसलिए दालों को ज्यादा पकाने से बचना चाहिए। ज्यादा उबालने से दालों में मौजूद प्रोटीन खराब हो जाता है।
ज्यादा पानी डालने से बचें
ICMR की गाइडलाइन के अनुसार, दाल को कुकर में उबालते समय सही अनुपात में पानी डालना चाहिए। ताकि दाल पानी में भीग जाए। इससे उबलते समय न तो कुकर से पानी बाहर नहीं निकलेगा औरन ही पोषक तत्व नष्ट होंगे।
भिगोकर रखे
ICMR ने बताया कि कुछ लोग दाल को कुकर में उबलने के लिए रख देते हैं। जिसकी वजह से दाल में गाढ़ापन आ जाता है या दाल खूब पानी जैसी पतली हो जाती है। इस एक गलती की वजह से भी दाल कई बार उबलने के बाद भी कच्चे रह जाती है।
कितनी देर तक पकानी चाहिए दाल?
ICMR का सुझाव है कि दाल को उतना ही पकाए जब तक की वह नरम ना हो जाए। दाल को इतना उबालने से बचना चाहिए ताकि ये गूदेदार न बने और दाने दिखने चाहिए, वो भी पके हुए।
इतना पकाए
- दाल और मटर के दाने को 20-30 मिनट और प्रेशर कुकर के साथ पहले से भिगोए हुए हों तो 10-15 मिनट।
- साबुत फलियां और चने को 2 से 3 घंटे मिनट (पहले से भिगोए हुए हों तो 30-40 मिनट) और प्रेशर कुकर के साथ 10-15 मिनट तक।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
