Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Yoga for Weight loss : वजन घटाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, महीनेभर में कम हो जाएगी लटकती हुई तोंद
Yoga asanas or Poses for weight loss : वजन घटाना आजकल कई लोगों के लिए बहुत बड़ा चैलेंज बन चुका है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो वजन घटाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं लेकिन रिजल्ट कुछ नहीं मिल रहा है। तो ऐसे में आप चाहें तो घर बैठे नेचुरल तरीके से वेटलॉस कर सकते हैं। इसके लिए आप योग और हेल्दी डाइट का भी सहारा ले सकते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हम आपको सबसे आसान 5 आसन बता रहे हैं जिन्हें रोजाना करने से आप घर बैठे कई किलो कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 इफेक्टिव आसान के बारे में।

भुजंगासन (Cobra Pose )
भुजंगासन को कोबरा पोज के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसे करते वक्त शरीर का पोश्चर फन उठाए सांप के समान दिखाई देती है। इस पोज को करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। साथ ही पेट, पीठ और कंधे पर जमा चर्बी जल्दी पिघलने लगती है।

धनुरासन ( bow pose)
आपके पेट पर जमा चर्बी को कम करने के लिए यह धनुरासन इफेक्टिव योगासन है। ये पेट के अलावा हाथ और पैरों की चर्बी भी कम करने में मदद करता है।

फलकासन ( Plank Pose)
फलकासन दो शब्दों (फलक और आसन) से बना है। फलक का मतलब लकड़ी का तख्ता और आसन का मतलब मुद्रा होता है। इस पोज करने से पीठ, पैरों, कूल्हों और हाथों की मांसपेशियों को परफेक्ट शेप देता है। इसके अलावा यह इसे मजबूत और लचीला बनाता है। इसके अलावा यह आसन रीढ़ की हड्डी को भी मजबूती प्रदान करता है।

सेतुबंधासन (Bridge Pose)
सेंतुबंधासन को ब्रिज पोज भी कहा जाता है। यह पोज वेटलॉस करने में बहुत हेल्पफुल है। इसके अलावा इस योगासन से थायरॉयड, ग्लूट्स, कंधे, रीढ़, जांघों और पीठ पर काम करती है, जो मसल्स को टोन कर इनमें सुधार लाती है। ये वजन घटाने के लिए सबसे बेस्ट योगासन में से एक है।

अधो मुख संवासन (Downward Dog Pose )
अधो मुख संवासन जिसे Downward Dog Pose भी कहा जाता है। यह बॉडी टोनिंग के लिए एक बेस्ट योगासन है। यह मुद्रा आपकी आर्म्स, ग्लूट्स, जांघों, हैमस्ट्रिंग और पीठ को मजबूत बनाने में मदद करती है। हेल्थलाइन के अनुसार यह पोज थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन इसे करने से दर्द में काफी आराम मिलता है। ये पोज शरीर को फ्लैक्सिबल बनाता है और सिर की नसों को रिलेक्स करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
