Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Myth Or Fact: क्या बियर पीने से निकल जाती है किडनी की पथरी ? जानें इससे जुड़ा सच
Is Beer Good For Kidney Stone : अक्सर लोगों को कहते सुना गया है कि पेट में पथरी है तो बीयर पीना शुरू कर दो। बीयर पथरी को काट-काटकर बाहर निकाल देगी। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यह सबसे बड़ा मिथ है।
किडनी हमारे शरीर का बहुत ही जरूरी अंग है। ये हमारे शरीर से टॉक्सिन्स निकालने का काम करता है। किडनी में पथरी होने पर दर्द की शिकायत होती है, कई लोग तो पथरी निकालने के बियर पीना शुरू कर देते हैं। अब सवाल उठता है कि क्या सच में बियर पीने से किडनी स्टोन की समस्या का समाधान हो सकता है। आइए जानते हैं इस मिथक का सच।

बियर पीने से किडनी की पथरी आसानी से निकल जाती है?
एक्सपर्ट कहते हैं कि ये सिर्फ एक मिथ है। इसको लेकर कोई भी वैज्ञानिक आंकड़ा नहीं है। उनके मुताबिक बियर एक एल्कोहल वाली ड्रिंक है। ये डाइयूरेटिक है जिसे पीने से सामान्य से ज्यादा पेशाब बनने लगता है, जिससे छोटी-छोटी पथरी बाहर निकलने में मदद मिल सकती है, लेकिन ये किसी भी स्टडी में अब तक साबित नहीं हुई है यही वजह है कि कभी भी डॉक्टर मरीज को बियर पीने की सलाह नहीं देते।
अगर मरीज पथरी निकालने के चक्कर में बियर पीने लगे तो परिणाम गंभीर भी हो सकते हैं, इससे एडिक्शन का खतरा बढ़ जाता है, वहीं ज्यादा बियर पीने से डिहाइड्रेशन भी हो सकता है जो आपके शरीर पर नेगेटिव असर डाल सकता है, आपकी किडनी डैमेज हो सकती है, किसी भी हाल में अल्कोहल नुकसानदायक ही होता है। नियमित रूप से बीयर पीने वालों को ऑक्सलेट किडनी स्टोन होने का अधिक जोखिम होता है।
किडनी की पथरी निकल जाती है?
ब्लड को प्यूरीफायर करना और यूरिन बनाना भी किडनी का ही काम है, लेकिन डाइट में अधिक मात्रा में कैल्शियम, पोटैशियम और खनिज होने के कारण अपशिष्ट पदार्थ किडनी से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाते हैं। बाद में यही अपशिष्ट पदार्थ धीरे-धीरे एकत्रित होकर पत्थर यानी स्टोन का रूप ले लेते हैं जिसे मेडिकल भाषा में किडनी स्टोन कहते हैं।

खूब पीएं लिक्विड
डॉक्टर कहते हैं कि जिन लोगों को भी किडनी स्टोन की समस्या है उन्हें खूब पानी पीना चाहिए, अगर पानी पीने का मन नहीं है तो दूसरे तरीके से लिक्विड इंटेक बढ़ाना चाहिए जैसे नारियल पानी या नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। वहीं गुर्दे की पथरी का साइज बहुत बड़ा है यानी की 5 से 6 mm तो इसे सर्जरी से हटाया जा सकता है।
पानी न पीने से होती है पथरी
शरीर में तरल पदार्थ या पानी की कमी के कारण मूत्र गाढ़ा हो जाता है। इससे गुर्दे की अंदरूनी परत में अधिक अवशिष्ट नमक और घुलनशील खनिज जमा हो जाते हैं। ये अवशेष बाद में पथरी का निर्माण करते हैं।
पिएं निंबू पानी, नहीं होगी गुर्दे की पथरी
लोगों को हर घंटे 200 मिलीलीटर पानी अवश्य पीना चाहिए, लेकिन पानी एक ही बार में पीने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीना चाहिए। निंबू में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसलिए हर रोज निंबू पानी पीने पर गुर्दे की पथरी नहीं होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
