Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Bhel Puri for Weight Loss: इस स्ट्रीटफूड को खाने से नहीं बढ़ता है वजन, इसे बनाना सीखे
हम आपको आज एक ऐसे स्ट्रीट फूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वजन कम करने के साथ ही जुबान कर चटपटा भी कर देता है, वो स्ट्रीट फूड है वर्ल्ड फेमस भेल पुरी। यह चटपटा और तीखा नाश्ता मुरमुरे, चटनी, सब्जियों, मूंगफली और सेव के साथ मिलाकर बनाई जाती है। आश्चर्यजनक रूप से ये स्ट्रीट फूड सेहत और स्वाद दोनों के मामलों में बेमिसाल है।
आइए जानते है कि भेलपूरी कैसे वेटलॉस में मदद करता है और इसे बनाने की विधि भी जान लें। भेल पुरी की प्रत्येक सामग्री आपके वजन घटाने के लक्ष्यों में आपकी मदद कर सकती है।

मुरमुरा
भेलपूरी का सबसे मुख्य इंग्रीडिएंट मुरमुरा एक लो-कैलोरी और फैट-फ्री इंग्रीडिएंट है। यह डाइजेटिव सिस्टम के लिए हल्का होने के साथ ही पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। मुरमुरे में विटामिन डी, विटामिन बी 2 और विटामिन बी 1 पाया जाता है। मुरमुरे से हड्डियां मजबूत होती है। 100 ग्राम मुरमुरे में 90 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जिस वजह से पेट भरा हुआ रहता है।
सब्जियां
भेल पुरी में अक्सर कटे हुए प्याज, आलू और टमाटर डाले जाते हैं। वप्याज और टमाटर पानी से भरपूर होते हैं, जो आपको अधिक समय तक भरा हुआ रखते हैं। वे पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होते हैं जो आपके वेटलॉस में मदद करते हैं। जहां तक आलू की बात है तो बहुत से लोग सोचते हैं कि आलू से वजन बढ़ता है। लेकिन उबले हुए आलू सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
मूंगफली
भेलपूरी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें कुछ दाने मूंगफली के भी मिलाए जाते हैं। मूंगफली स्वस्थ वसा, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती हैं। इसे खाने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है।
चटनी
भेल पुरी बनाते समय आमतौर पर दो प्रकार की चटनी का उपयोग किया जाता है: हरी चटनी (धनिया, पुदीना और मिर्च से बनी) और इमली और/या खजूर से बनी लाल चटनी। इनमें से प्रत्येक सामग्री यौगिकों और पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है, जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। वे आपके चयापचय के साथ-साथ आपकी प्रतिरक्षा को भी बढ़ावा देता है।
भेलपुरी के लिए सामग्री
2 कटोरा- मुरमुरे
1 कटोरी- बारीक सेव
1 बारीक कटी प्याज़
1 बारीक कटा टमाटर
कुछ उबले हुए आलू के टुकड़े
8-10 पूरी
2 चम्मच इमली की चटनी
2 नींबू का रस
1 चम्मच हरी चटनी
1 चम्मच लहसुन की चटनी
2 कटी हुई हरी मिर्च
1 चम्मच चाट मसाला
बारीक कटा हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
भेलपुरी की रेसिपी
1- सबसे पहले आपको भेलपुरी बनाने के लिए एक बड़ा बर्तन लेना हैफ अब इसमें मुरमुरे, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, आलू और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
2- आपको इसमें नींबू का रस, इमली की चटनी, लहसुन की चटनी, हरी चटनी और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह चम्मच से मिलाना है।
3- अब इसमें सेव और हरा धनिया डालकर सजाए।
4- आप इसे तुरंत ही प्लेट में डालकर सर्व करें। मुरमुरे पानी की वजह से मुलायम हो जाते हैं जिससे स्वाद खराब हो जाता है।
5- तैयार है स्वादिष्ट चटपटी और घर की बनी भेलपुरी। अगर आप डाइटिंग पर हैं तो इससे अच्छा स्नैक्स आपके लिए कुछ और नहीं हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications