Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
प्रेग्नेंसी में बैंगन खाना चाहिए या नहीं? जानिए इसके फायदे और नुकसान
Pregnancy Mai Baigan Khana Chahiye Ya Nahi: बैंगन की सब्जी कई लोगों की फेवरेट सब्जी होती है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। बैंगन में विटामिन-सी, विटामिन-के, प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, मैंगनीज और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन कई लोगों के लिए बैंगन का सेवन नुकसानदायक भी होता है। अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या गर्भवती महिलाओं को बैंगन खाना चाहिए या नहीं? इसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कई लोगों का कहना होता है कि प्रेगनेंसी में बैंगन खाने से गर्भपात होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, कई लोग इसे प्रेग्नेंसी में सुरक्षित मानते हैं। आज इस लेख में पुणे स्थित डीपीयू सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की मुख्य डायटीशियन, समीक्षा चोरडिया से जानते हैं कि प्रेगनेंसी में बैंगन खाना चाहिए या नहीं?

क्या प्रेग्नेंसी में बैंगन खा सकते हैं?
डायटीशियन समीक्षा चोरडिया के मुताबिक, प्रेग्नेंसी में बैंगन का सेवन करना पूरी तरह से सुरक्षित है। कटहल में ऐसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मां और शिशु की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन आपको इसे संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए। आपको रोज या बहुत अधिक मात्रा में बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गर्भावस्था में बैंगन का ज्यादा सेवन करने गर्भपात का खतरा रहता है। प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें लें।
प्रेग्नेंसी में बैंगन खाने के नुकसान
प्रेग्नेंसी में बैंगन का सेवन करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, बैंगन में बहुत ज्यादा मात्रा में फाइटोहार्मोंस होते हैं, जो प्रेग्नेंसी में पीरियड्स को उत्तेजित करने का काम कर सकता है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान बैंगन का अधिक सेवन करने से प्री-मैच्योर डिलीवरी का खतरा भी बढ़ सकता है। दरअसल, बैंगन को टोक्सोप्लाज्मोसिस युक्त मिट्टी में उगाया जाता है। यह मिट्टी प्रीमैच्योर डिलीवरी का कारण बन सकती है। इसलिए बैंगन को अच्छी तरह धोकर पकाने के बाद ही खाना चाहिए। कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी में बैंगन खाने से एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, जिन महिलाओं को पहले से ही एसिडिटी की समस्या है, उन्हें बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए या सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ महिलाओं को इसका सेवन करने से एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में, प्रेग्नेंट महिलाओं को बैंगन का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
