Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
प्रेगनेंसी में स्पोटिंग होना है खतरे की निशानी, जानें इस बारे में
प्रेगनेंसी के दौरान कई बार महिलाओं को स्पॉटिंग (Spotting) होती है। यह पीरियड्स की तरह ब्लड फ्लो या खून के धब्बे के तौर पर दिखायी पड़ सकती है। चूंकि, प्रेगनेसी के समय यह असामान्य सा महसूस होता है और इसीलिए, स्पॉटिंग होने पर महिलाएं बहुत परेशान हो जाती हैं। तो, क्या प्रेगनेंसी के दौरान स्पॉटिंग किसी खतरे का संकेत है , क्या की वजह से गर्भपात हो सकता है समझने की कोशिश करते हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्पॉटिंग प्रेगनेंसी के दौरान काफी आम है। आमतौर पर प्रेगनेंसी के पहले या तीसरे ट्राईमेस्टर में ऐसा हो सकता है। वैसे तो यह किसी बीमारी का संकेत नहीं है। लेकिन, कई बार बहुत अधिक ब्लड फ्लो होना खतरनाक भी हो सकती है। स्पॉटिंग सामान्य और असामान्य भी हो सकती है। इसीलिए, जब स्पॉटिंग हो तो अपने डॉक्टर से बात करें। ताकि, पता लगाया जा सके कि स्पॉटिंग की वजह क्या है।
गर्भावस्था में प्रेगनेंट महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस, सिर दर्द, चक्कर आना और मतली जैसी परेशानियां होती है। इसी तरह हल्की ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होने का अनुभव भी बहुत सी महिलाओं को होता है। प्रेगनेट औरतें इसे मिसकैरीज़ समझकर परेशान हो जाती हैं। लेकिन, हर बार इसकी वजह मिसकैरिज़ नहीं होती। जब फर्टिलाइज़्ड फीमेल एग गर्भाशय की दीवार पर इम्प्लांट होने की कोशिश करता है। तब, खून की कुछ बूंदे रिलीज़ होती हैं जो स्पॉटिंग के तौर पर दिखायी पड़ती हैं।
इन समस्याओं का संकेत हो सकती है स्पॉटिंग
मिसकैरिज या गर्भपात
प्लेसेंटल एबरप्शन
प्लेसेंटा प्रीविया



Click it and Unblock the Notifications
