Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है कालमेघ, जानें इसके लाभ और सही सेवन तरीका
Benefits Of Kalmegh: आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां हैं, जिनका इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। ऐसी ही एक असरदार जड़ी-बूटी है कालमेघ। आयुर्वेद में कालमेघ को महातिक्त यानी बेहद कड़वी जड़ी-बूटी कहा जाता है। स्वाद में कड़वी होने के बावजूद इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कालमेघ के पत्तों और तने का उपयोग दवाइयों में किया जाता है। इसका सेवन करने से लिवर को स्वस्थ रखने से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में हम आपको कालमेघ के फायदों के बारे बताने जा रहे हैं -

फैटी लिवर में मददगार
आज के समय में गलत खानपान, जंक फूड और शराब की वजह से कई लोग फैटी लीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में, कालमेघ का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह लिवर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने और उसके कामकाज को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करे
अगर पाचन ठीक न हो तो शरीर में कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। कालमेघ पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। इसके सेवन से गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे लिवर पर भी अच्छा असर पड़ता है और शरीर अंदर से हल्का महसूस करता है।
पीलिया में उपयोगी
आयुर्वेद में पीलिया जैसी बीमारी में भी कालमेघ का इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि इसका नियमित और सही मात्रा में सेवन करने से लिवर को सपोर्ट मिलता है और इस समस्या में राहत मिल सकती है।
कालमेघ के नुकसान
वैसे तो सही मात्रा में लेने पर कालमेघ आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, जैसे
मसूड़ों से खून आना
ब्लड प्रेशर या शुगर का अचानक कम होना
पेट में दर्द या जलन
जी मिचलाना या उल्टी
दस्त की समस्या
कालमेघ का सेवन कैसे करें?
कालमेघ का सही फायदा पाने के लिए इसका सेवन सही तरीके से करना जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार, इसे सुबह खाली पेट लेना ज्यादा प्रभावी माना जाता है। आजकल बाजार में इसकी टैबलेट और चूर्ण दोनों ही रूप में उपलब्ध हैं, लेकिन इसे लेने से पहले किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए। खासकर अगर आप पहले से किसी लिवर से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो बिना सलाह के इसका इस्तेमाल न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
