Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
फूड पैकिंग में न्यूजपेपर का इस्तेमाल सेहत के लिए खतरनाक, FSSAI ने दी चेतावनी, जानें कैसे करें खाना पैक
Is it safe to wrap food in newspaper : जब भी स्ट्रीट फूड खाने जाते हैं तो बहुत सारे वेंडर हमें अखबार में खाना परोसकर देते हैं। खाने-पीने की चीजों को अखबार में पैक करना एक आम सी बात है। हम में से सभी ने ऐसा कभी न कभी जरूर किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अखबार में खाना रखकर खाने से आप कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
जी हां, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने हाल ही में एक निर्देश जारी किया है जिसके मुताबिक खाने की चीजों को अखबार में पैक करने, परोसने या फिर स्टोर करने से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते है।
FSSAI ने सभी फूड वेंडर्स को ऐसा न करने की सलाह दी है। तो आइए जानते हैं कि अखबार में परोसा या पैक किया हुआ खाना खाने से सेहत को कौन से नुकसान हो सकते हैं।

अखबार की स्याही सेहत के लिए खतरनाक
FSSAI के सीईओ जी.कमलावर्धन राव जी ने बताया कि अखबार को छापने के लिए जिस स्याही का इस्तेमाल किया जाता है उसमें सीसा और भारी धातुओं समेत कई तरह को केमिकल्स होते हैं, जो भोजन को प्रदूषित बना देता है। वहीं जब अखबारों को बांटा जाता है तो वो कहां और कैसे रखे जाते हैं इस पूरे प्रोसेस के दौरान अखबार कई सारे बैक्टीरिया औक वायरस के संपर्क में आ सकते हैं। जो अखबारों से हम तक और फिर खाने के जरिए हमारे शरीर के अंदर पहुंच सकते हैं। जो हमारी सेहत पर प्रभाव डाल सकता है और हमें बीमार बना सकता है।

ये होते हैं सेहत को नुकसान
FSSAI के निर्देशानुसार अखबारों को छापने में इस्तेमाल की जाने वाली स्याही (Ink) में कई सारे खतरनाक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो खाने के साथ हमारे शरीर के अंदर जाकर कई खतरनाक रोग पैदा कर सकते हैं। यदि आप काफी लंबे समय से अखबार में लपेटे खाने का सेवन कर रहे हैं तो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आप तेल में भुनी चीजों को अखबार पर रखकर खाते हैं तो इसकी इंक तेल के साथ चिपक कर शरीर के अंदर चली जाती है जिसकी वजह से पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा अखबार में लिपटने होने की वजह से खाने की क्वालिटी भी खराब हो जाती है जो हमारे इम्यून सिस्टम पर भी असर डाल सकता है।
फूड पैकिंग के बेहतर तरीके
- खाने को पैक करने के लिए सूती कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपका खाना गर्म भी रहेगा और इस कारण वह तरह-तरह की बीमारियों से बच भी सकता है।
- बटर पेपर जिसे रैपिंग पेपर या सैंडविच पेपर के रूप में भी जाना जाता है, ये खाना पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल से ज्यादा बेहतर विकल्प है।
- इसके अलावा आप सिलिकॉन कंटेनरों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि खाने को लंबे समय तक फ्रेश रखते हैं
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
