Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
बढ़ते वजन को कम करने में मददगार है कीवी, जानिए इसके हेल्थ और ब्यूटी बेनिफिट्स

कीवी एक ऐसा फल है जो शायद हर किसी को खाना पसंद नहीं होता है, लेकिन ये फ्रूट कई पोष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। न्यूजीलैंड और चाइना जैसे देशों में ये फल सबसे ज्यादा खाना पसंद किया जाता है। लेकिन अगर आप कीवी नहीं खाते हैं तो आज से ही इसे अपनी डाइट में शामिल करना शुरू कर दें। इस हेल्दी फ्रूट में विटामिन सी, ई, के, के साथ पोटेशियम और फोलेट जैसे गुण मौजूद है। कीवी को डाइट में शामिल करने से न सिर्फ आपको हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं बल्कि वेट लॉस में भी ये काफी मददगार है। आइए जानते हैं कीवी से मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में।
वेट लॉस के लिए कीवी का यूज
1. प्रोटीन को तोड़ने में मददगार
इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपके शरीर में प्रोटीन को पूरी तरह से तोड़ने में मदद करता है। जिस कारण प्रोटीन आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। कीवी खाने से कॉन्स्टिपेशन और अन्य पाचन संबंधी समस्या दूर होती है। पाचन क्रिया हेल्दी रहने से आपको वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
2. गट हेल्थ को बूस्ट करने में फायदेमंद
कीवी में विटामिन सी के गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होती है। यह आपके आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को बेलेंस रखते हुए आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट भी करता है। यह आपके बॉडी में ब्लड शुगर लेवल को भी बेलेंस करता है।
3. पाचन को संतुलित रखने में मददगार
कीवी में विटामिन्स और मिनरल के गुण मौजूद होते हैं जो आपको वजन कम करने में मदद करता है। अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो कीवी आपनी डाइट में जरूर शामिल करें। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा भी पाई जाती है जो आपके पाचन क्रिया को मजबूत बनाए रखता है। कीवी खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। आप कम खाते हैं और आपका वजन कम रहता है।
4. कम मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स
कीवी फैट को मेटाबॉलाइज करता है जो वेट लॉस के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है। जिससे इसमें मौजूद शुगर आपके बॉडी में धीरे-धीरे जाता है। जिस कारण आपके शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं हो पाता है। यही कारण है कि कीवी वजन घटाने में आपकी मदद करता है।
कीवी खाने के अन्य फायदे
1. अस्थमा में फायदेमंद
कीवी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी के गुण अस्थमा के लक्षण को कंट्रोल करने में मदद करता है। सांस से जुड़ी परेशानी में भी आप कीवी का सेवन कर सकते हैं।
2. स्किन के लिए लाभकारी
कीवी विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत होता है जो आपके स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। कीवी आपके बेजान और मुरझाई स्किन को नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है। कीवी की एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी आपके स्किन सेल्स को डेड होने से रोकती हैं। कीवी पिगमेंटेशन को कम करने में भी असरदार है।
3. इम्यूनिटी बूस्टर
कीवी एक इम्युनिटी बूस्टर के रूप में भी काम करती है। कीवी खाने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है जो कई तरह शरीर में किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने में आपकी मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
