Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बादाम का दूध या काजू का दूध, जानें किसमें है ज्यादा न्यूट्रिशियन
अच्छी सेहत के लिए दूध का सेवन करना बेहद ही आवश्यक माना जाता है। आमतौर पर, हम गाय, भैंस या फिर पैकेट के दूध का सेवन करते हैं। लेकिन ऐसे कई लोग होते हैं, जो लैक्टोज इनटॉलरेंस होते हैं या फिर वीगन डाइट लेते हैं। ऐसे लोगों के लिए इस तरह के दूध का सेवन करना संभव नहीं होता है। इस तरह लोग डेयरी फ्री ऑप्शन की तलाश करते हैं और ऐसे में वे काजू का दूध या फिर बादाम का दूध लेते हैं।
लेकिन अगर आपने अभी तक इन दोनों दूध को ट्राई नहीं किया है और आप इस कशमकश में हैं कि इनमें से किस दूध का सेवन किया जाए तो पहले आपको इन दोनों के बीच के अंतर को समझना होगा। बादाम व काजू का दूध नट्स की मदद से निकाला जाता है और इसलिए यह बेहद ही पौष्टिक होता है।

लेकिन फिर भी इन दोनों दूध में काफी अंतर होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बादाम व काजू के दूध के अंतर के बारे में बता रहे हैं-
बादाम का दूध
बादाम का दूध बादाम और पानी के मिश्रण से बनाया जाता है। इसमें सॉलिड पल्प को हटा दिया जाता है। इस दूध का टेक्सचर क्रीमी होता है और यह आपको एक नटी फ्लेवर देता है।
बादाम दूध के पोषक तत्व
एक कप अनस्वीटन बादाम के दूध में लगभग 30 कैलोरी और 2.5 ग्राम फैट होता है। साथ ही, इसमें एक ग्राम प्रोटीन भी मौजूद होता है। एक कप में 160 मिलीग्राम सोडियम होता है, जबकि एक गिलास गाय के दूध में 125 मिलीग्राम सोडियम होता है। कुछ ब्रांड के बादाम के दूध में कैल्शियम और विटामिन डी सहित अतिरिक्त पोषक तत्वों को फोर्टिफिइड किया जाता है। लेकिन इसके लिए आपको पहले लेबल को अच्छी तरह से पढ़ना होगा।

काजू का दूध
काजू का दूध बादाम के दूध की तरह ही बनाया जाता है लेकिन यह बादाम के दूध से अधिक गाढ़ा और क्रीमी टेक्सचर लिए हुए होता है। इसलिए, अधिकतर लोग काजू का दूध पीना अधिक पसंद करते हैं।
काजू के दूध के पोषक तत्व
एक कप अनस्वीटन काजू दूध में 25 कैलोरी, 2 ग्राम वसा, 0 ग्राम फाइबर और 1 ग्राम प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है। हालांकि, कई ब्रांड के काजू के दूध में कैल्शियम और विटामिन डी भी पाया जाता है। लेकिन फोर्टिफाइड काजू के दूध के लिए आपको पहले लेबल को अवश्य चेक करना चाहिए।

किसका करें सेवन
अब सवाल यह उठता है कि इन दोनों में से किस दूध का सेवन करें। अगर इन दोनों दूध के न्यूट्रिशन वैल्यू की बात की जाए तो लगभग यह दोनों ही एकसमान हैं। लेकिन फिर भी इनमें थोड़ा अंतर है। मसलन, काजू के दूध में बादाम के दूध की तुलना में कैलोरी कंटेंट कम होता है। जहां एक कप बादाम के दूध में लगभग 39 कैलोरी मौजूद होती है, वहीं एक कप काजू का दूध लेने से आप 24 कैलोरी लेते हैं। ऐसे में अगर आप लो कैलोरी फूड लेना चाहते हैं तो काजू के दूध को प्राथमिकता दी जा सकती है। इसके अलावा काजू के दूध का टेस्ट अधिक क्रीमी व नटी होता है, जिसके कारण अधिकतर लोगों को यह पसंद आता है। साथ ही इसके क्रीमी टेक्सचर के कारण अमूमन लोग इसे सूप व अन्य डिशेज में शामिल करना भी बेहद पसंद करते हैं। यूं तो दोनों ही दूध का सेवन बिना किसी परेशानी के किया जा सकता है। लेकिन अगर इनमें से किसी एक को चुनना हो तो काजू का दूध अधिक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
