Latest Updates
-
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया'
सेहत का रखना है ख्याल तो डाइट में शामिल करें करौंदा
करौंदा का सेवन गर्मी के मौसम में काफी अधिक किया जाता है। इसे अक्ससर लोग अचार से लेकर चटनी या जूस आदि के रूप में लेते हैं। यह खाने में तो काफी टेस्टी होता ही है। साथ ही साथ, इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी कमी नहीं है। आपके हद्य से लेकर पाचन तक का ख्याल रखने के लिए आप करौंदे का सेवन कर सकते हैं।
बता दें कि करौंदा विटामिन सी, बी विटामिन और आयरन से भरपूर होने के कारण, फ्री रेडिकल्स को दूर करता है और एनीमिया को ठीक करता है। इसके अलावा, करौंदा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको करौंदा खाने से मिलने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं-

पाचन तंत्र को मिलता है लाभ
करौंदे का सेवन करने से पाचन तंत्र को लाभ मिलता है। इसमें मौजूद पेक्टिन व सॉल्यूबल फाइबर आपके पाचन तंत्र के कामकाज में सुधार करता है। जो लोग करौंदा खाते हैं, उनकी भूख में भी सुधार होता है। साथ ही साथ, यह असमय होने वाली क्रेविंग पर भी अंकुश लगाता है।
बुखार को करें कम
आपको शायद पता ना हो, लेकिन करौंदा का उपयोग बुखार के इलाज के लिए भी किया जा सकता है। एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह बुखार के इंफेक्शन से लड़ता है। आप पके हुए या फिर सूखे हुए करौंदे का सेवन करें। इससे यकीनन आपको काफी लाभ मिलेगा।

मेंटल हेल्थ के लिए लाभदायक
करौंदे खाने से ना केवल व्यक्ति की शारीरिक सेहत सुधरती है, बल्कि इससे मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है। विटामिन और ट्रिप्टोफैन के साथ मैग्नीशियम की उपस्थिति न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन के उत्पादन को प्रोत्साहित करने में मदद करती है। जिससे व्यक्ति की मेंटल हेल्थ भी काफी इंप्रूव होती है।
स्किन होती है बेहतर
करौंदा आपकी स्किन के लिए भी काफी अच्छा माना गया है। दरअसल, इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है। करौंदा फल या इसके रस का नियमित सेवन करने से स्किन पोर्स को ओपन अप करने, सीबम उत्पादन को नियंत्रित करने, उम्र बढ़ने के संकेतों को रोकने, ऑक्सीडेटिव डैमेज्ड से लड़ने और यहां तक कि स्किन से संबंधित को ठीक करने में मदद मिलती है।
एनीमिया का करें इलाज
जो लोग एनीमिक होते हैं, उनके लिए भी करौंदा का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। एनीमिक होने पर व्यक्ति को थकान, कमजोरी, सांस की तकलीफ, चक्कर आना और सिरदर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं। लेकिन अगर आप करौंदा खाते हैं तो इससे एनीमिया को ठीक करने में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें उच्च मात्रा में आयरन होता है, जो एनीमिया और इससे जुड़े लक्षणों को दूर करने में लाभकारी है।

हार्ट के लिए हेल्दी
आज के समय में अधिकतर लोग दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन अगर आप इससे कोसों दूर रहना चाहते हैं तो ऐसे में करौंदा खाएं। अगर आप करौंदे से ताजा जूस निकालकर उसका सेवन करते हैं तो इससे आप कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोक सकते हैं। साथ ही साथ, इससे हार्ट अटैक होने का रिस्क भी काफी कम हो जाता है।
सिल्की होंगे बाल
हेयर हेल्थ का ख्याल रखने के लिए फैन्सी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। अगर आप करौंदा खाते हैं तो इससे भी आपको काफी फायदा मिलता है। दरअसल, करौंदा में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है। इसलिए, जब इसका सेवन किया जाता है तो इससे बालों को लाभ मिलता है। आप करौंदे का जूस बनाकर उसका सेवन करें।
वजन घटाने में मददगार
जो लोग हेल्दी तरीके से अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी करौंदा खाना काफी लाभदायक हो सकता है। दरअसल, करौंदा में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसलिए, जब इसका सेवन किया जाता है तो इससे व्यक्ति को काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है। करौंदा का जूस नियमित रूप से पीने से कुछ ही दिनों में आपका वजन कम होने लगता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











