Latest Updates
-
Devshayani Ekadashi 2026 Niyam: देवशयनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जान लें व्रत के नियम -
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान -
Chaturmas 2026: चातुर्मास कब से शुरू होगा? इस दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स -
रात में राजमा भिगोना भूल गए? इन आसान ट्रिक्स से बिना भिगोए भी बन जाएगा एकदम नरम राजमा -
National Cousins Day 2026 Wishes: नेशनल कजिन्स डे पर अपने भाई-बहन भेजें ये खास मैसेज, यादगार बन जाएगा दिन -
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत
मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी, बस वर्कआउट से पहले और बाद में खाएं ये चीजें
एक मनचाही बॉडी पाने और फैट लॉस करने के लिए हम सभी वर्कआउट करते हैं। लेकिन वर्कआउट का बेहतर रिजल्ट तभी मिलता है, जब आप वर्कआउट से पहले और बाद में अपने खाने का भी ख्याल रखें। कई बार हम सिर्फ वर्कआउट करते हैं, लेकिन अपने फूड पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण फैट की जगह मसल लॉस होना शुरू हो जाता है। इसलिए, आपको ऐसे फूड खाने चाहिए जो वर्कआउट से पहले आपको एनर्जी दें और बाद में मसल रिकवरी व मसल बिल्डअप में मदद करें।
अक्सर लोग वर्कआउट करने के बाद मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि आप हर बार मार्केट में मिलने वाले महंगे पाउडर ही खरीदें। कुछ नेचुरल आइटम्स भी वर्कआउट के बाद आपके मसल्स को बिल्डअप करने और फैट लॉस में मदद करेंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड आइटम्स के बारे में बता रहे हैं-

वर्कआउट से पहले लें ये चीजें
प्री-वर्कआउट के लिए आप कई चीजों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन आपको हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि आपके मील और वर्कआउट सेशन के बीच कम से कम 20 मिनट का गैप अवश्य हो। इसके अलावा आप किस प्रकार का फिटनेस रूटीन अपना रहे हैं, इसके आधार पर भी आपको अपने फूड का चयन करना चाहिए। मसलन, अगर आप स्ट्रेन्थ ट्रेनिंग कर रहे हैं तो ऐसे में आपको अधिक प्रोटीन लेना चाहिए। यह आपकी बॉडी को रिपेयर करने के साथ-साथ मसल बिल्डअप में मदद करता है। वहीं कार्डियो रूटीन के लिए आपको कार्ब्स लेने चाहिए और थोड़ा प्रोटीन आपके लिए एकदम सही रहेगा।
• वर्कआउट से पहले सिंपल कार्बोहाइड्रेट जैसे फल, खजूर या 10 भिगोए हुए छिलके वाले बादाम लें।
• अगर आपके पास वर्कआउट के लिए एक घंटे से भी कम समय है तो ऐसे में आप केला, सेब या प्रोटीन बार जैसे पचाने में आसान भोजन चुनें। इस प्रकार का छोटा मील वर्कआउट के दौरान आपको एनर्जेटिक रखेगा।
• वर्कआउट से पहले आप एक हेल्दी ड्रिंक भी ले सकते हैं जैसे दही या नारियल के दूध के साथ केले और कुछ बेरीज के साथ बनाई गई प्रोटीन स्मूदी।
वर्कआउट के बाद लें ये चीजें
वर्कआउट सेशन के बाद आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि आप मसल्स की मरम्मत के लिए प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें। वर्कआउट के बाद कम से कम 30 से 40 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 15 से 20 ग्राम प्रोटीन लेने का लक्ष्य रखें। ऐसे कई फूड आइटम्स हैं, जिन्हें वर्कआउट के बाद लेना अच्छा माना जाता है।
• वर्कआउट के बाद अंडे का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप प्रोटीन पेनकेक्स बनाएं। वर्कआउट के बाद चार एग व्हाइट, आधा कप रोल्ड ओट्स, आधा कप पनीर, ⅛ चम्मच बेकिंग पाउडर, और आधा चम्मच शुद्ध वेनिला एक्सट्रैक्ट मिलाकर पेनकेक्स तैयार करें।
• पोस्ट वर्कआउट रिकवरी के लिए स्क्रैम्बल एग भी बनाया जा सकता है। जिसे आप होल अंडे, सब्जियों व मसालों के साथ बना सकते हैं।
• वर्कआउट के बाद आप होल ग्रेन ब्रेड पर नट या सीड बटर लगाकर उसे भी ले सकते हैं। इससे आपको प्लांट प्रोटीन, हेल्दी फैट और हाई फाइबर मिलता है।
• पोस्ट वर्कआउट मसल रिकवरी और फैट लॉस के लिए स्मूथी भी बनाई जा सकती है। इसे बनाने के लिए आप नॉन-फैट ग्रीक योगर्ट के साथ बर्फ व कुछ फलों को मिक्स करके बनाएं। आप इसमें हेल्दी फैट को एड करने के लिए एक चम्मच नट बटर भी मिक्स कर सकते हैं।
• अगर आप ग्लूटन फ्री या वेजिटेरियन डाइट पर हैं तो ऐसे में आप वर्कआउट के बाद क्विनोआ का सेवन भी कर सकते हैं।
• इसके अलावा, आप प्रोटीन पाउडर व पानी के साथ केले से भी स्मूदी बनाकर उसे भी बतौर पोस्ट वर्कआउट मील ले सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications