Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कुशा कपिला ने कैसे किया खुद को ट्रांसफॉर्म, शेयर कर बताया वेटलॉस का सीक्रेट
Kusha Kapila transformation : कुशा कपिला, जो सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं, आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर वो इन दिनों सुर्खियों में हैं। पहले की तुलना में अब वो काफी स्लिम और फिट नजर आती हैं, जिससे उनके फैंस और फॉलोअर्स हैरान हैं। कुशा ने खुद को एक बेहतर फिजिक और फिटनेस के स्तर तक पहुंचाने के लिए न सिर्फ कड़ी मेहनत की बल्कि अपनी लाइफस्टाइल में भी बड़ा बदलाव किया।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और फ्लैक्सिबिलिटी एक्सरसाइज पर दिया ध्यान
कुशा का वेट लॉस जर्नी कई महीनों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने सबसे पहले अपनी दिनचर्या को बदला और उसे हेल्दी बनाया। अनहेल्दी आदतों को छोड़ते हुए उन्होंने फिटनेस को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया। इस बदलाव की शुरुआत उन्होंने डेली वर्कआउट से की, जिसमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और फ्लैक्सिबिलिटी एक्सरसाइज शामिल थीं। वो नियमित रूप से जिम जाती थीं और घंटों तक वर्कआउट करती थीं ताकि उनका शरीर मजबूत और टोन्ड हो सके।
डाइट पर किया फोकस
फिटनेस के साथ-साथ कुशा ने अपनी डाइट पर भी पूरा फोकस किया। उन्होंने हाई-प्रोटीन और हाई-फाइबर फूड को अपने डेली मील प्लान में शामिल किया। उनका मानना है कि फाइबर और प्रोटीन से भरपूर डाइट न सिर्फ शरीर को जरूरी एनर्जी देती है बल्कि वजन घटाने में भी अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने ऑयली और हाई-कैलोरी फूड से दूरी बनाई और कम लेकिन पोषण से भरपूर भोजन करना शुरू किया।
कुशा ने दिया वेटलॉस पर मंत्रा
कुशा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को यह भी बताया कि फिट बॉडी पाने के लिए उन्होंने 'कम खाओ, सही खाओ' के फॉर्मूले को अपनाया। हल्का और संतुलित भोजन, भरपूर पानी, और नियमित एक्सरसाइज से उनका वजन कम हुआ और आत्मविश्वास बढ़ा।
फिल्मों की बात करें तो कुशा कपिला 'सुखी' और 'थैंक्यू फॉर कमिंग' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन न सिर्फ प्रेरणादायक है बल्कि यह भी दिखाता है कि मेहनत और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
