Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Lazy Keto Diet: कीटो तो सुना है, ये लेजी कीटो डाइट क्या होती है? कैसे वेटलॉस में करता है मदद
कीटो डाइट बेहद ही कम समय में वेटलॉस करने वालों के बीच बहुत पॉपुलर हो गया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलेब वेटलॉस के लिए इस डाइट प्लान को फॉलो करते हैं। कीटो डाइट को कीटोजेनिक डाइट भी कहा जाता है।
बेहद पॉपुलर होने के बावजूद इस डाइट प्लान को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करना बेहद कठिन है, वहीं इन दिनों कीटो डाइट को ही एक प्रकार लेजी कीटो डाइट भी ट्रेंड में हैं। आइए जानते हैं कि कोटो डाइट की तरह ही क्या लेजी कीटो डाइट भी आपका वजन घटाने में कारगर है या नहीं?

लेजी कीटो डाइट मुख्य रूप से एक ऐसी कीटो डाइट है जिसमें सिर्फ कार्ब्स की मात्रा को कम करने पर ध्यान दिया जाता है। इसमें ये कोशिश की जाती है कि हम दिन में कार्ब्स की मात्रा 20 ग्राम से कम लें। जाना शरीर में कार्ब्स की मात्रा के कम इस्तेमाल करने की स्थिति को कीटोसिस कहते हैं जिसमें हमारा शरीर ग्लूकोज या कार्ब्स की जगह फैट (वसा) का इस्तेमाल ऊर्जा के लिए करने लगता है।
कार्बोहाइड्रेट पर करना होता है फोकस
इस डाइटमें सिर्फ कार्ब्स की मात्रा कम की जाती है और प्रोटीन या फैट की मात्रा को मॉनिटर करने की जरूरत नहीं होती है। इस डाइट को लंबे समय तक फॉलो किया जा सकता है। लेजी कीटो डाइट में साबुत अनाज, दालें, आलू, केला आदि को शामिल किया जाता है। साथ ही इसमें शरीर के लिए अनहेल्दी कार्बोहाइड्रेट का पता लगाकर परहेज किया जाता है। इस डाइट को फॉलो करते वक्त उन फूड प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें जो कीटो-अप्रूव्ड हैं। ये कीटो अप्रूव्ड फूड बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं।

ज्यादा कारगर नहीं है लेजी कीटो डाइट
विशेषज्ञ के अनुसार लंबे समय के परिणाम के लिए कीटो डाइट बहुत ज्यादा कारगर नहीं है, उनका कहना है कि लेजी कीटो डाइट से शरीर सिर्फ कार्ब्स के इस्तेमाल को ही सीमित करता है। जबकि वेटलॉस के लिए फैट और प्रोटीन की अच्छी मात्रा की जरुरत होती है। जबकि आप लेजी कीटो डाइट के इस्तेमाल से कीटोजेनिक डाइट के मूल आइडिया से हटने लगते हैं। यही वजह है कि लेजी कीटो डाइट फायदों के बावजूद फेल भी हो सकती है।
नोट: वजन कम करने के लिए भले ही आप कोई भी डाइट प्लान अपनाएं, लेकिन उसे फॉलो करने से पहले विशेषज्ञों की राय जरुर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
