Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
ज्यादा लीची खाने से गिर सकता है ब्लड शुगर, बच्चों के मामले में होशियार रहें
गर्मियों में लीची खाना अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। कोई इसे ऐसे ही खाना पसंद करता है, तो कोई स्मूदी या जूस बनाकर पीना पसंद करता है। लेकिन आपको ये जान कर हैरानी होगी कि ज्यादा लीची खाने से तबीयत भी खराब हो सकती है।
जी हां, दरअसल, लीची में कुछ छिपे हुए कीड़े पॉइजनिंग और एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा ये अन्य प्रकार से भी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

चमकी बुखार का हो सकता है कारण
लीची में मौजूद एक जहरीला पदार्थ एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम का कारण भी बनता है, जिसे चमकी बुखार या दिमागी बुखार भी कहते हैं। इस बुखार की वजह से मस्तिष्क में सूजन आ जाती है। एईएस के लक्षणों में बुखार, उल्टी और बेहोशी या दौरे की शुरुआत शामिल है। हर साल लीची खाने से चमकी बुखार के कई मामले सामने आते हैं।
फूड पॉइजनिंग और एलर्जी
लीची में छिपे हुए माइक्रोब्स फूड पॉइजनिंग और एलर्जी का कारण बनते हैं। खराब लीची को खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती हैं। कई बार इससे एलर्जी हो सकती है जैसे कि शरीर पर लाल चकते और रैशेज।
खाली पेट न खाएं
खाली पेट लीची के खाने से इसमें मौजूद विषाक्त सेहत को नुकसान पहुंचा जा सकता है। इस फल में पाया जाने वाला मेथिलीन साइक्लोप्रोपाइल-ग्लाइसिन, एक रसायन है जो मस्तिष्क को प्रभावित करता है और पेट में एसिडिटी, ब्लोटिंग और बदहजमी का कारण बनता है।
ब्लड शुगर को लो कर सकती
लीची का साइक्लोप्रोपाइल-ग्लाइसिन ब्लड शुगर को लो करने के लिए जाना जाता है। मतलब खाली पेट लीची खाने से अचानक से आपके ब्लड शुगर को लो कर सकती है। इसलिए जो लोग लीची खा रहे हैं उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए।
छोटे बच्चों को ज्यादा न खिलाएं लीची
छोटे बच्चों को ज्यादा लीची ना खिलाएं। इसे खाने से पेट में दर्द और शरीर पर लाल-लाल दाने हो सकते हैं। साथ ही कई बार ये दिमागी बुखार का भी कारण बन सकता है। अगर आप भी लीची खाने जा रहे हैं तो ताजी लीची का चुनाव करें और फिर इसे छिलने के बाद देखें कि कहीं इसमें कोई कीड़ा तो नहीं है। साथ ही अगर खाने के बाद शरीर में कोई समस्या दिखे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और उनसे संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
