Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Mahashivratri 2026: बेलपत्र खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें सेवन का तरीका
Health Benefits Of Bel Patra: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाया जाता है। बाबा भोलेनाथ को बेलपत्र बेहद प्रिय है, इसलिए हिंदू धर्म में इसका खास धार्मिक महत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेलपत्र सिर्फ पूजा में ही इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां, बेलपत्र में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल एक शक्तिशाली औषधि के रूप में किया जाता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आज इस लेख में आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं सुबह खाली पेट बेलपत्र खाने के फायदों के बारे में विस्तार से -

इम्यूनिटी बूस्ट करे
नियमित रूप से बेलपत्र का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम, खांसी और फ्लू से बचाव में मदद मिल सकती है।
पेट के लिए फायदेमंद
सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेलपत्र का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। खासकर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, डायबिटीज रोगी इसक सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
दिल को हेल्दी रखे
बेलपत्र का सेवन दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
बॉडी को डिटॉक्स करे
सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन करने से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। इससे त्वचा भी स्वस्थ और ग्लोइंग बनती है।
बेलपत्र का सेवन कैसे करें?
आप बेलपत्र को सुबह खाली पेट सीधे चबाकर खा सकते हैं। बेलपत्र को खाने से पहले इसे साफ पानी से धो लें। इसके अलावा, आप चाहें तो बेलपत्र का जूस या काढ़ा बना कर भी पी सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications