Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
मलेरिया से जल्दी रिकवर होने के लिए खाएं ये फूड्स, जानें किन चीजों से करना चाहिए परहेज
Malaria Me Kya Khan Chahiye Aur Kya Nahi: मई-जून के महीने में मलेरिया के मामले काफी बढ़ जाते हैं। मलेरिया एक खतरनाक संक्रामक बीमारी है, जो प्लाज़्मोडियम नामक परजीवी के कारण होती है। यह परजीवी संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से शरीर में प्रवेश करता है। जब यह खून में फैलता है, तो व्यक्ति को तेज बुखार, ठंड लगना, पसीना आना, सिर दर्द, शरीर में दर्द, उल्टी जैसा मन, कमजोरी और भूख न लगने जैसी लक्षण दिखाई देते हैं। मलेरिया के दौरान शरीर काफी कमजोर हो जाता है और पानी की कमी भी तेजी से होने लगती है। ऐसे में, सिर्फ दवाइयां ही नहीं, बल्कि सही खानपान भी उतना ही जरूरी हो जाता है। सही डाइट से शरीर को ताकत मिलती है, इम्यूनिटी बढ़ाती है और रिकवरी को तेज करती है। तो आइए, पुणे स्थित डीपीयू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की चीफ डाइटीशियन समीक्षा चोरडिया से जानते हैं कि मलेरिया में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए -

मलेरिया होने पर क्या खाना चाहिए - Foods To Eat In Malaria In Hindi
शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी
मलेरिया के दौरान तेज बुखार आने से शरीर में पानी की कमी जल्दी हो जाती है। पसीना ज्यादा आने और भूख-प्यास कम लगने के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पर्याप्त तरल लेना बहुत जरूरी है। सादा पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, चावल का मांड, पतला सूप और छाछ (अगर पेट ठीक हो) जैसे विकल्प शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। अगर कमजोरी ज्यादा लगे या चक्कर आएं, तो ORS लेना भी फायदेमंद होता है। तरल पदार्थ न सिर्फ पानी की कमी पूरी करते हैं, बल्कि शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में भी मदद करते हैं।
हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें
मलेरिया में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, इसलिए भारी, तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से परेशानी बढ़ सकती है। इस समय हल्का और सुपाच्य भोजन लेना बेहतर होता है। खिचड़ी, मूंग दाल का सूप, नरम चावल के साथ दाल का पानी, दलिया, ओट्स, इडली और उबला आलू जैसे खाद्य पदार्थ शरीर को ऊर्जा देते हैं और आसानी से पच भी जाते हैं। ऐसे भोजन से पेट पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता और मरीज को कमजोरी महसूस नहीं होती।
प्रोटीन-रिच डाइट लें
मलेरिया बुखार के दौरान शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, इसलिए प्रोटीन का सेवन जरूरी हो जाता है। प्रोटीन शरीर के टिश्यू की मरम्मत करता है और ताकत वापस लाने में मदद करता है। इसके लिए आप मूंग दाल, दही, पनीर, अंडा, चिकन सूप, हल्की पकी मछली या टोफू जैसे विकल्प अच्छे रहते हैं। हालांकि, शुरुआत में कम मात्रा से शुरू करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं, ताकि पाचन में दिक्कत न हो।
फल और सब्जियों का सेवन करें
फल और सब्जियां शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट देते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। केला, पपीता, सेब, अनार, संतरा, मौसंबी, तरबूज, खरबूजा और नाशपाती जैसे फल इस समय बहुत फायदेमंद होते हैं। ये शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ हाइड्रेशन भी बनाए रखते हैं। इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियां भी धीरे-धीरे डाइट में शामिल करें।
मलेरिया होने पर क्या नहीं खाना चाहिए - Foods To Avoid In Malaria In Hindi
मलेरिया में कुछ खाद्य पदार्थ शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं और रिकवरी को धीमा कर सकते हैं। तला-भुना खाना, ज्यादा मसालेदार करी, चिप्स, फास्ट फूड, मीठे ड्रिंक्स, पेस्ट्री और प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए। ये चीजें पाचन को खराब करती हैं और शरीर में सूजन या कमजोरी बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा, शराब और धूम्रपान भी शरीर की रिकवरी को प्रभावित करते हैं, इसलिए इनसे पूरी तरह दूरी बनाना जरूरी है।
कुछ जरूरी आदतें जो जल्दी ठीक होने में मदद करें
इन बातों का रखें ध्यान
मलेरिया से जल्दी ठीक होने के लिए सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि कुछ अच्छी आदतें अपनाना भी जरूरी है। हर 2-3 घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाना खाएं, ताकि शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती रहे। पर्याप्त आराम करें, क्योंकि शरीर को ठीक होने के लिए समय चाहिए। डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयों को समय पर और पूरा कोर्स करें। अगर लगातार उल्टी हो, बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो या कुछ भी खाने-पीने में दिक्कत हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications