Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मूंग दाल का पानी पीने के है कई फायदें, वजन घटाने से लेकर बॉडी को करता है डिटॉक्स

मूंग की दाल हर कोई चाव से खाना पसंद करता है, घरों में मूंग की दाल के कई तरह के वैरायटीज बनाई जाती है जैसे मूंग दाल का हलवा, लड्डू पकौड़े, सूखी सब्जी और दाल तो खैर ही है हमारे फिक्स मैन्यू में। मूंग की दाल हमारे हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है इसमें काफी मात्रा में पौष्टिक तत्व होते है। इस वजह से ही मूंग की दाल को दालों की रानी कहा जाता है। मूंग की दाल हमें हेल्दी बनाएं रखने के अलावा हमारे शरीर को कई तरह से इम्यून रखती है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और फास्फोरस होता है।
मूंग की दाल ही खाने के फायदें नहीं होते है बल्कि मूंग की दाल का पानी पीने के भी कई तरह के फायदें होते है। इसे पीने से एनीमिया दूर होने के साथ ही वजन कम होता है।

अगर आप रोजाना मूंग की दाल का पानी पीते है तो इसका पानी आपके शरीर में जमा अशुद्धियों को बाहर निकालकर आपको कई बीमारियों से बचाता है। आइए जानते है कि मूंग की दाल का पानी पीने के क्या क्या फायदे हैं।
मूंग दाल के पानी में होते है ये गुण
मूंग की दाल बॉडी को इम्यून रखने के साथ ही शरीर से हैवी मेटल्स जैसे पारा और सीसा को बाहर निकाल देता है। इसमें भारी मात्रा में कैल्शियम, मैग्नेशियम, पोटैशियम और सोडियम होता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन-सी, कार्ब्स और प्रोटीन्स के साथ डायटरी फाइबर भी है। इसका ग्लायसेमिक इंडेक्स भी काफी कम ही होता है। दाल के साथ घी मिलाकर खाने से न सिर्फ स्वाद बढ़ेगा बल्कि इससे पौष्टिकता भी मिलेगी। मूंग की दाल का पानी शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है और लू और उमस के वजह से होने वाली बेचैनी को खत्म करके शरीर में एनर्जी को बनाएं रखता है।इसे फ्रिज में रखने से भी इसकी पोष्टिकता खत्म नहीं होती है।
वजन होता है कम
अगर आप वजन घटाने को परेशान है और वेटलॉस की डाइट को लेकर चिंतित है तो मूंग दाल का पानी आपकी हर चिंता का हल है। ये न सिर्फ आपकी कैलोरी को कम करती है बल्कि इसका पानी पीने से आपको लम्बे वक्त तक भूख का भी अहसास नहीं होता है। इसे पीने से न सिर्फ आप एनर्जेटिक फील करते है बल्कि आसानी से वजन भी कम कर सकते है। इसके लिए सुबह और शाम आपको एक-एक कटोरी मूंग दाल का पानी पीना है।
हल्की होती दाल होती है
कई बार होता है कि शरीर से काफी मात्रा में पसीना बह जाने के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, मूंग की दाल का पानी पीने से शरीर में एनर्जी की पूर्ति होती है। आपने देखा भी होगा कि किसी भी रोगी को डॉक्टर मूंग दाल का पानी पीने की सलाह देते है क्योंकि ये दाल हल्की होती है, इसलिए आसानी से पच जाती है। ये शरीर और मस्तिष्क के लिए काफी लाभदायक होता है। ये दाल हल्की होने के कारण शरीर में गैस का इजाफा नहीं होने देती है।
बच्चों के लिए हेल्दी
मूंग के दाल में जैसे ऊपर ही बता दिया है कि कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। मूंग की दाल का पानी शिशु के लिए काफी स्वास्थयवर्धक होता है। दाल का पानी आसानी से पच जाता है इसे पीने से शिशु की इम्यून पॉवर बढ़ने के साथ ही ये रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है।
दस्त होने पर भी
अगर आपको दस्त या डायरिया की समस्या हो गई है तो इसके लिए आप एक कटोरी मूंग दाल का पानी पी लीजिए। ये न सिर्फ आपके शरीर में पानी की आपूर्ति को पूरा करेगा बल्कि मूंग दाल का पानी पीने से दस्त की समस्या भी कम हो जाएगी।
ऐसे बनाएं
आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिएं इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, अगर बच्चों के लिए निकाल रही है तो, दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये। मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये। बाकी बड़े अपने हिसाब से नमक मिलाकर खा सकते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
