Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
क्या आप भी रोज मोमो-बर्गर के साथ खाते हैं मेयोनेज? ये नुकसान जानकर तुरंत आदत छोड़ देंगे
Mayonnaise Side Effects: मोमो हो, बर्गर हो या पिज्जा आज की फास्ट फूड लाइफस्टाइल में मेयोनेज लगभग हर प्लेट का जरूरी हिस्सा बन चुका है। क्रीमी टेक्स्चर और लाजवाब टेस्ट के कारण हम अक्सर इसे भर-भरकर खाते हैं, जैसे बिना मेयो सब कुछ अधूरा लगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही मेयोनेज, जिसका स्वाद आपको इतना पसंद है, धीरे-धीरे शरीर के लिए जहर समान साबित हो रहा है? रिसर्च के अनुसार मेयोनेज में फैट, कोलेस्ट्रॉल, प्रिजर्वेटिव्स और हाई सोडियम की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि यह शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाने लगता है। खासकर तब जब इसका रोजाना या ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए।
ऐसे में स्वाद के चक्कर में सेहत को दांव पर लगाने से पहले बेहतर है कि आप मेयोनेज के वास्तविक नुकसान जान लें और समझें कि किस तरह इसकी आदत आपको बीमारी की ओर धकेल सकती है। आइए जान लेते हैं मेयोनेज खाने के नुकसान और इसकी लत से कैसे निकलें।

तेजी से बढ़ाता है मोटापा
मेयोनेज में फैट और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसे बार-बार खाने से शरीर में फैट जमा होने लगता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।
खून में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है
मेयो में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ता है जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है।
हार्ट डिजीज का सीधा खतरा
अत्यधिक मेयोनेज का सेवन रक्त वाहिकाओं में फैट जमा करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है।
फैटी लिवर की समस्या
फैट वाला फूड ज्यादा खाते रहने से लिवर पर बोझ बढ़ता है। मेयो लिवर में चर्बी जमा कर सकता है और फैटी लिवर की समस्या पैदा कर सकता है।
पाचन तंत्र कमजोर करता है
मेयो में प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल्स होते हैं जो पाचन तंत्र को धीमा करते हैं। इससे गैस, एसिडिटी, पेट फूलना, कब्ज जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

हार्मोनल असंतुलन भी संभव
कई ब्रांड्स इसमें सोया और केमिकल बेस्ड ऑयल्स मिलाते हैं, जो शरीर के हार्मोन को प्रभावित कर सकते हैं खासकर महिलाओं में यह असर ज्यादा देखा जाता है।
कैसे कम करें मेयो की लत- हेल्दी विकल्प अपनाएं
अगर किसी चीज की आदत बन जाए तो उसे पूरी तरह छोड़ना मुश्किल हो सकता है, इसलिए ये बेहतर चॉइस हैं कि आप उसकी जगह उसके विकल्प जो हेल्दी हों उनका सेवन करना शुरू कर दें। अगर आपको भी मेयोनेज खाने की लत लग गई है तो आप अपने हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए अपने खाने में ग्रीक योगर्ट, घर का दही, हंग कर्ड, एवोकाडो पेस्ट, तिल या मूंगफली की होममेड डिप, ऑलिव ऑयल बेस्ड ड्रेसिंग जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं। इनसे स्वाद भी बढ़ेगा और शरीर भी सुरक्षित रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications