Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
बीयर में व्हिस्की मिलाकर पीते हैं आप तो एक बार जरूर पढ़ें यह लेख
पार्टी को एन्जॉय करने के लिए अधिकतर लोग ड्रिंक लेते हैं। दोस्तों के साथ वीकेंड पर बाहर जाना हो या फिर कोई पार्टी हो, अक्सर लोग ड्रिंक करते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग हर बार ड्रिंक लेते समय कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं और इसलिए वे अल्कोहल को कभी पानी के साथ मिक्स करके लेते हैं तो कभी उसमें दूसरी तरह के अल्कोहल को उसमें मिक्स करते हैं।
ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें व्हिस्की और बीयर को मिक्स करके पीना अच्छा लगता है। हो सकता है कि आप भी ड्रिंक लेते समय एक डिफरेंट टेस्ट चाहते हों और इसलिए व्हिस्की और बीयर को मिक्स करना चाहते हों। लेकिन इन्हें एक साथ मिक्स करना सही है या नहीं, जानते हैं इस लेख में-

व्हिस्की और बीयर को मिलाकर पीना उचित है या नहीं?
अमूमन लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि व्हिस्की और बीयर को मिलाकर पीना सुरक्षित है या नहीं। आमतौर पर, अलग-अलग तरह के अल्कोहल को मिलाने की अनुशंसा नहीं की जाती है, क्योंकि ऐसा करने से प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं का सामना करने का जोखिम बढ़ सकता है। व्हिस्की और बीयर के साथ भी ऐसा हो सकता है। इससे आपको डिहाइड्रेशन या हैंगओवर की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि विभिन्न प्रकार के अल्कोहल में अल्कोहल कंटेंट के अलग-अलग लेवल हो सकते हैं। ऐसे में जब इन दोनों को मिलाया जाता है तो इससे शरीर में अल्कोहल की मात्रा अधिक हो सकती है, जबकि एक तरह के अल्कोहल को लेने से ऐसा नहीं होता है।
हो सकती है प्रतिक्रिया
बीयर और व्हिस्की को जब एक साथ मिक्स करके पिया जाता है तो यह एक दूसरे के साथ मिलकर एक अलग प्रभाव पैदा कर सकते हैं। ऐसे में शरीर में कई तरह के अप्रत्याशित प्रभाव हो सकते हैं और शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
होता है अधिक नशा
बीयर व व्हिस्की को एक साथ पीने की सलाह इसलिए भी नहीं दी जाती है, क्योंकि जब आप दो तरह के अल्कोहल को मिक्स करते हैं तो इससे रक्त में अल्होहल की मात्रा काफी अधिक हो सकती है। जिसके कारण व्यक्ति को बहुत अधिक नशा हो सकता है। जब व्यक्ति का नशा बढ़ जाता है तो इससे उसका मस्तिष्क सही ढंग से काम नहीं करता है और व्यक्ति काफी अलग तरह से व्यवहार करता है। कभी-कभी वह नशे के कारण खुद को और दूसरों को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
रखें इसका ध्यान
यूं तो व्हिस्की व बीयर को एक साथ मिक्स करके नहीं पीना चाहिए। लेकिन अगर फिर भी आपका मन है कि आप इन दोनों तरह के अल्कोहल को एक साथ लें तो हमेशा इसे बेहद ही सीमित मात्रा में लें। ध्यान रखें कि विभिन्न प्रकार की शराब में शक्ति के विभिन्न स्तर होते हैं। बीयर में आमतौर पर व्हिस्की की तुलना में अल्कोहल की मात्रा कम होती है, इसलिए जब इसे मिलाया जाता है, तो प्रभाव अकेले व्हिस्की पीने के समान होगा। आप चाहें तो एक या दो पैग बनाकर ले सकते हैं। लेकिन अल्कोहल की मात्रा इससे अधिक नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावा, आपकी अल्कोहल की मात्रा अधिक ना हो, इसके लिए हमेशा धीरे-धीरे ही ड्रिंक लें। साथ ही साथ, दो ड्रिंक के बीच ब्रेक लें। ड्रिंक करने के बाद ड्राइविंग से बचें।
यूं तो बीयर और व्हिस्की को आपस में मिक्स ना करके पीना ही अच्छा है। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो जिम्मेदारी से और संयम से ही पीएं। हमेशा याद रखें कि किसी भी रूप में शराब पीना खतरनाक हो सकता है और इससे कई गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
