Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सावधान! बारिश में गीले अंडरवियर से हो सकता है UTI, ये गंदी आदत पहुंचा सकती है किडनी को नुकसान
UTI in Monsoon : बारिश के मौसम में जहां एक ओर राहत मिलती है, वहीं दूसरी ओर यह मौसम शरीर को कई प्रकार की बीमारियों के प्रति संवेदनशील भी बना देता है। इन्हीं में से एक आम लेकिन गंभीर बीमारी है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), जो खासतौर पर महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, 50 से 60 प्रतिशत वयस्क महिलाएं अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार यूटीआई से पीड़ित होती हैं। 65 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में इसकी संभावना दोगुनी हो जाती है।

गीले कपड़े और अंडरवियर बन सकते हैं यूटीआई की वजह
मानसून के दौरान यूटीआई के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जाती है। इसका एक बड़ा कारण है लंबे समय तक गीले या नम कपड़े पहनना। एक्सपर्ट के अनुसार, "बारिश के मौसम में अगर व्यक्ति टाइट कपड़े या गीले अंडरवियर पहनता है, तो उसमें संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह नमी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बना देती है।"
नमी के लंबे समय तक संपर्क में रहने से जननांगों के पास बैक्टीरिया और फंगस की वृद्धि होती है, जिससे pH स्तर में असंतुलन आता है और हाइजीन से समझौता होता है। इससे यूटीआई की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। खासतौर पर जब व्यक्ति सिंथेटिक फैब्रिक पहनता है, जो न तो हवा को पास होने देता है और न ही नमी को बाहर निकलने देता है, तो समस्या और भी बढ़ जाती है।
कैसे करें बचाव?
- कुछ सरल उपायों को अपनाकर इस परेशानी से बचा जा सकता है:
- ढीले और सूती कपड़े पहनें ताकि हवा का संचार बना रहे।
- गीले या अधसूखे कपड़े न पहनें।
- भीगने की स्थिति में जल्द से जल्द कपड़े बदलें।
- रोजाना साफ-सफाई और इंटीमेट हाइजीन का विशेष ध्यान रखें।
- अधिक मात्रा में पानी पीएं ताकि शरीर से बैक्टीरिया बाहर निकल सके।
यूटीआई के प्रमुख लक्षण
अगर आप निम्न लक्षणों को महसूस कर रहे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें:
- बार-बार पेशाब आना
- पेशाब करते समय जलन या दर्द
- पेल्विक एरिया में असहजता या भारीपन
- बुखार
अगर समय रहते यूटीआई का इलाज नहीं किया गया, तो यह किडनी को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे संक्रमण और भी गंभीर हो सकता है। इसलिए बारिश के मौसम में खुद की साफ-सफाई का ध्यान रखें और कपड़ों को लेकर लापरवाही न बरतें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
