Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Monsoon Diet : मानसून सीजन में बीमारियों को कहना है बाय-बाय, इस डाइट प्लान से हाथ मिलाएं
मानसून शुरू होने के साथ ही लोगों में बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इस सीजन में लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। इसलिए हेल्दी रहने के लिए आपको अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है।
बारिश के मौसम में को अपनी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने के लिए और बीमारियों को खुद से दूर रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना चाहिए। बरसात के मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी, लूज मोशन, पेट में इंफेक्शन के मामले सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप इस मौसम में खुद को और अपने परिवार को हेल्दी रख पाएंगे।

मानसून में हेल्दी रहने के टिप्स
1. हाइड्रेटेड रहें
भले ही बारिश के मौसम में आपको बार-बार प्यास न लगती हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप पानी न पिएं। मानसून में भी आपका हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने और टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
2. मौसमी खाद्य पदार्थों का करें सेवन
मानसून में आप ताजे, मौसमी फलों और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें क्योंकि ये न सिर्फ पौष्टिक होते हैं बल्कि आसानी से मिल भी जाते हैं। मौसमी खाद्य पदार्थ खाने से आपका इम्यून सिस्टम स्टॉन्ग रहता है।
3. हर्बल चाय है बेहतर ऑप्शन
बरसात के मौसम में गर्म हर्बल चाय जैसे अदरक की चाय, तुलसी की चाय, या ग्रीन टी का सेवन करें। ये चाय आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने और पाचन में मदद कर सकती हैं।

4. हल्का और गर्म खाना खाएं
हल्का, आसानी से पचने वाला भोजन चुनें जो गर्म हो और आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो। अपनी डाइट में सूप, खिचड़ी और उबली हुई सब्जियां शामिल करें।
5. फ्रेश पका हुआ खाना ही खाएं
बचे हुए या पहले से पके हुए खाने का सेवन करने से बचें क्योंकि ये आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके बजाय, आप स्वच्छ सामग्री का उपयोग करके घर पर बना ताजा खान खाएं।
6. मसालेदार खाना खाने से करें परहेज
मानसून के दौरान, तले और मसालेदार खाना खाने से बचने की कोशिश करें, क्योंकि ऐसा भोजन आपके अपच का कारण बन सकते हैं और स्किन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। इसके स्थान पर आप हल्का और पौष्टिक खाना खाने की कोशिश करें।
7. विटामिन सी युक्त भोजन का चुनें विकल्प
विटामिन सी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। अपनी डाइट में विटामिन सी का सेवन बढ़ाने के लिए आप खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च और कीवी जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
8. कच्चे या स्ट्रीट फूड खाने से बचें
कच्चा या बिना पके खाद्य पदार्थ, साथ ही स्ट्रीट फूड, में बैक्टीरिया होने का खतरा ज्यादा होता है। जिससे आपके सेहत पर गलत असर पड़ सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
