Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
Monsoon में भूलकर भी न खाएं ये 5 हरी-भरी सब्जियां, वरना पेट में पहुंचते ही सड़ने लगेंगी आंते
Baarish Me Kaun Si Sabji Nahi Khana Chahiye : मानसून आते ही खान-पान में बहुत बदलाव आ जाता है। इस मौसम में बहुत ही सोच-समझकर खाना पड़ता है, क्योंकि इसकी एक वजह है कि इस समय शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है।
बरसात के सीजन में आप कई तरह की साग-सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है, वहीं कुछ ऐसी सब्जियां भी है, जिसका सेवन करने से हमें परहेज करना चाहिए।

बारिश के मौसम में आद्रता यानी ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है, जिससे हवा में नमी की अधिकता होने की वजह से बैक्टीरिया और फंगस को पनपने का मौका मिल जाता है। ये बैक्टीरिया और फंगस बरसाती मौसम में कुछ सब्जियों को संक्रमित कर देते हैं जिसे खाने से आंतों पर बुरा असर पड़ता है।
आइए जानते हैं कि ये सब्जियां कौन-कौन सी है-

1. फूलगोभी
बारिश के मौसम में फूलगोभी और पत्तागोभी में बड़े-बड़े कीड़े लगे रहते हैं। जितने भी गोभी के प्रकार है। उन्हें इस सीजन में खाने से बचना चाहिए। वैसे तो ये सब्जियां पोषक तत्व से भरी होती है लेकिन बारिश के मौसम में इनमें कीड़ों की भरमार होती है। इसलिए यदि बारिश के मौसम में इन सब्जियों का सेवन करने का सोच रही हैं तो बहुत ही सावधानी बरतकर इनका सेवन करें।
2. स्प्रॉउट
स्प्रॉउट में प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। लेकिन बारिश के मौसम में इसका इस्तेमाल बेहद सतर्कता से करना चाहिए क्योंकि इस मौसम में इनमें सेलमोनेला, ई. कोलाई बैक्टीरिया बहुत तेजी से खुद को विकसित कर लेते हैं। इसलिए बारिश में स्प्रॉउट से दूर ही रहना चाहिए।

3. हरी पत्तीदार सब्जियां
टीओआई की खबर के मुताबिक जितनी भी हरी पत्तेदार सब्जियां हैं, बारिश के मौसम में इनमें ज्यादा बैक्टीरिया और फंगस पनपते है। इन सब्जियों में पालक, मैथी, सेम, कैबेज, लेट्यूज आदि सब्जियां ऐसी हैं जिनमें बरसाती पानी के वजह से कीड़े और बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं। उमस होने की वजह से ये सूक्ष्म कीड़े-मकौड़े इन सब्जियों के पत्तों में छुप जाते हैं। अगर इन सब्जियों से बैक्टीरिया भोजन के माध्यम से पेट में घुस जाए तो आंतों की समस्या पैदा कर सकती हैं।
4. कंदमूल
कंदमूल यानी जड़ो वाली जितनी भी सब्जी होती हैं। उन्हें बारिश में खाने से परहेज करना चाहिए। प्याज, लहसुन, अदरक, आलू, गाजर,मूली, चुकंदर जैसी सब्जियों को मानसून में नहीं खाना चाहिए। ज्यादा मॉइश्चर होने की वजह से ये सब्जियां ज्यादा पानी सोख लेती है जिससे इसमें बैक्टीरिया पनपने की आशंका ज्यादा रहती है। इसलिए बारिश के दिनों में इन सब्जियों को अच्छे से धोकर और उबालकर ही सेवन करना चाहिए।

5. मशरूम
बारिश में मशरूम का भी सेवन करने से भी बचना चाहिए। बरसाती मौसम में मशरूम में मॉल्ड और फंगस के विकसित होने का खतरा ज्यादा रहता है। इन फंगस और मॉल्ड से संक्रमित मशरूम को खाने से पेट खराब और फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने लगती है और इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
