Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
MP सरकार का बड़ा कदम: बालिकाओं को फ्री HPV वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव क्यों है जरूरी?
HPV Vaccination: मध्य प्रदेश में किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अजमेर (राजस्थान) से राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने इसे बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।

8 लाख किशोरियों को लगेगा नि:शुल्क टीका
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। मध्य प्रदेश में इस अभियान के तहत लगभग 8 लाख किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए केंद्र सरकार से 7 लाख 58 हजार 500 से अधिक वैक्सीन डोज प्राप्त हो चुकी हैं।
किन बालिकाओं को लगेगा टीका?
यह टीका उन बालिकाओं को लगाया जाएगा जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और 15 वर्ष से कम उम्र की हैं। अभियान शुरू होने के 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की आयु पूरी करने वाली बालिकाएं भी पात्र मानी जाएंगी। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार 0.5 मि.ली. की एकल खुराक इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन के रूप में दी जाएगी। बाजार में इस वैक्सीन की कीमत करीब 4,000 रुपये बताई जाती है, लेकिन शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में यह पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यह अभियान तीन महीने तक संचालित किया जाएगा।
केवल सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में होगा टीकाकरण
एचपीवी टीकाकरण सिर्फ शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों- आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और शासकीय मेडिकल कॉलेजों में किया जाएगा। टीका लगने के बाद संबंधित बालिका को 30 मिनट तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। यह टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक है और अभिभावकों की सहमति आवश्यक होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है और एचपीवी टीका इससे बचाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस अभियान का लाभ अवश्य उठाएं।
मिशन मधुहारी की भी शुरुआत
महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य में 'मिशन मधुहारी' की भी शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित बच्चों और युवाओं के लिए सभी जिला अस्पतालों में साप्ताहिक विशेष क्लिनिक संचालित किए जाएंगे। यहां इंसुलिन जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। भोपाल स्थित डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल से इस राज्यस्तरीय अभियान का शुभारंभ किया गया। सरकार ने दोहराया है कि महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV टीका क्यों जरूरी है?
HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के मुख्य कारण HPV संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करती है। यह वैक्सीन शरीर में ऐसे एंटीबॉडी बनाती, है जो वायरस को कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने से रोकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
