Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खरबूजा, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
Who Should Not Eat Muskmelon: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में खरबूजा खूब बिकने लगता है। बड़े हों या बच्चे, हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है। यह न खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। खरबूजे में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, जो न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि लू से भी बचाता है। इसके अलावा, खरबूजे में विटामिन-ए, विटामिन-सी और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खरबूजा हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। जी हां, कुछ लोगों के लिए इसका सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि किन लोगों को खरबूजा नहीं खाना चाहिए -

डाइबिटीज के मरीज
डायबिटीज के मरीजों को खरबूजे का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें नेचुलर शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।
किडनी के मरीज
किडनी के मरीजों को खरबूजे का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी डिजीज के रोगियों के लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे में, आप किडनी से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो खरबूजे का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोग
जिन लोगों को पेट में गैस, पेट फूलना, अपच और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें खरबूजा नहीं खाना चाहिए। दरअसल, इसमें पानी और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, पेट में गैस, ब्लोटिंग या अपच की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, कई लोगों के लिए डायरिया का कारण भी बन सकता है।
सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान लोग
सर्दी-खांसी की समस्या से जूझ रहे लोगों को खरबूजे का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण या सर्दी-खांसी और बलगम की परेशानी को बढ़ा सकता है। खासतौर पर, रात के समय इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
एलर्जी की समस्या
कुछ लोगों को खरबूजा खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके कारण उन्हें त्वचा पर खुजली, रैशेज, सूजन और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, जिन लोगों को खरबूजे से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications