Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
myth vs fact: क्या हस्तमैथुन करने से वजन कम होता है? जानें सच्चाई
Does masturbation cause weight loss : हस्तमैथुन या मास्टरबेशन एक नॉर्मल सेक्स प्रैक्टिस हैं, इसके फायदें से तो हर कोई वाकिफ हैं। जैसे मास्टरबेट करने से यौन तनाव दूर करने से लेकर स्ट्रेस कम करने तक में बहुत मदद करता है। हालांकि अब मास्टरबेशन को टेबू के तौर पर नहीं देखा जाता है।
कई डॉक्टर भी इसे हेल्दी प्रैक्टिस मानते हैं। युवा किशोरों के लिए, प्रति सप्ताह 3-4 बार हस्तमैथुन करना काफी सामान्य है और जो लोग 30 और 40 के दशक में हैं, उनके लिए यह आंकड़ा सप्ताह में 1-2 बार भी हो सकता है। लेकिन कई लोगों के मन भी यह भी सवाल आता है कि क्या हस्तमैथुन के वजह से वेटलॉस भी होता है? अगर आपने भी यह बात सुनी हैं, तो आइए जानते हैं इससे जुड़ा सच।

क्या सच में हस्तमैथुन से कम होता है वजन?
यह बात मिथक है। वजन कम होने और हस्तमैथुन के बीच कोई संबंध नहीं है। इस दावे को सिद्ध करने के लिए फिलहाल कोई प्रमाण मौजूद नहीं है। आपको यह समझने की जरूरत है किसी भी व्यक्ति का वजन तब घटता है जब वह अपनी एनर्जी की तुलना में रोजाना कम कैलोरी का सेवन कर रहा हो। उदाहरण के लिए अगर आपका डेली कैलोरी इनटेक 2000 कैलोरी है और आपका वजन लगातार कम हो रहा है, तो इसका अर्थ है कि आप नियमित इससे कम कैलोरी का सेवन कर रहे हैं या ज्यादा एनर्जी बर्न कर रहे हैं। मगर आप हस्तमैथुन करते हैं, तो इससे कैलोरी भी न के बराबर बर्न होती है। इसलिए यह कहना कि हस्तमैथुन से वजन कम होता है, यह पूरी तरह गलत है।
नुकसान पहुंचा सकता है ज्यादा हस्तमैथुन करना
हस्तमैथुन करने से वजन नहीं घटता है। लेकिन आपको इस बात का अहसास होना चाहिए कि हर चीज की अति सेहत को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए अगर आप एक ही दिन में कई बार या रोज हस्तमैथुन करते हैं, तो आपको इस आदत को कंट्रोल करने की जरूरत है। क्योंकि कुछ मामलों में यह आपके जननांगों को नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर पुरुषों में। कभी-कभी हस्तमैथुन करना पूरी तरह सुरक्षित है।
क्या स्पर्म रिलीज करने से आपका वजन कम होता है?
नहीं, स्पर्म रिलीज करने से आपका वजन कम नहीं होता है। ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है जो यह बताता हो कि हस्तमैथुन के माध्यम से स्पर्म रिलीज करने से वजन कम होता है। हालांकि यह सच है कि यौन गतिविधि हृदय गति बढ़ा सकती है और कुछ कैलोरी बर्न होती है, यौन गतिविधि के दौरान बर्न की गई कैलोरी की संख्या आमतौर पर बहुत कम होती है और जो वेटलॉस के लिए पर्याप्त नहीं है। वजन घटाना एक जटिल प्रक्रिया है जिसके लिए कैलोरी की खपत को कम करने की आवश्यकता होती है, जो हेल्दी डाइट और रेग्युलर एक्सरसाइज के माध्यम से ही की जाती है।
मास्टरबेशन करने का फायदा
मास्टरबेशन करने से फील गुड होता है और शरीर से ऑक्सिटॉक्सिन और एंडोर्फिन हॉर्मोन्स रिलीज होते हैं। इसकी वजह से अच्छी नींद आती है। कई शोध में ये साबित किया जा चुका है कि इसका हमारे दिमाग को रिलैक्स करने में बहुत बड़ा योगदान है और शरीर को इससे बहुत फायदा मिलता है। ऑर्गेज्म शरीर में हो रहे दर्द से आराम पहुंचाता है। साथ ही ये इम्यून सिस्टम हो सुधारने और सर्दी-जुखाम और फ्लू से आराम पहुंचाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications