Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Myths vs Facts: यह झूठ है कि चावल खाने से बढ़ता है वजन, जानें कार्ब्स से जुड़ी ये 5 गलतफहमियां
Myths vs Facts About Carbohydrates : कार्बोहाइड्रेट (कार्ब्स) जैसे चावल, आलू, शकरकंद, बींस आदि को लोग यह सोचकर कम खाते हैं कि इनसे मोटापा बढ़ता है। जबकि सच तो यह है हेल्थ के लिए जिस तरह प्रोटीन और मिनरल्स जरूरी है, उसी तरह कार्बोहाइड्रेट भी सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
वजन कम करने वाले ज्यादातर लोगों को लगता है कि डाइट से कार्ब्स को पूरी तरह से कट करने से वजन तेजी से कम किया जा सकता है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोचते हैं, हम बता रहे हैं कार्ब्स से संबंधित ऐसे ही मिथक जिनकी सच्चाई कुछ और ही है...

मिथक : चावल जैसे कार्ब्स खाने से वजन बढ़ता है, वेटलॉस के लिए चावल नहीं खाना चाहिए?
फैक्ट : संतुलित मात्रा में चावल खाने से वजन नहीं बढ़ता। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स में हानिकारक फैट और कोलेस्ट्रॉल नहीं होते। इसलिए इसे बैलेंस डाइट कहा जाता है। लेकिन चावल को बनाने का तरीका इसमें कैलोरी की मात्रा बढ़ा सकता है। इसलिए फ्राइड चावल खाने से ज्यादा अच्छा है स्टीम्ड चावल खाएं। चावल को उबालने के बाद इसका पानी फेंक दें और फिर पकाएं। इस तरह स्टार्च की मात्रा कम हो जाएगी और चावल खाने पर नुकसान नहीं होगा।
मिथक: कार्ब्स न खाने से शरीर हेल्दी रहता है?
फैक्ट: कई कार्ब युक्त चीजों जैसे, फल, सब्जियां और साबुत अनाज, विटामिन और खनिजों से भरे होते हैं जो हेल्थ के लिए जरूरी माने जाते हैं। अगर आप अपनी डाइट से कार्ब्स को कट करते हैं तो आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते जिससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मिथक: कार्ब्स को नहीं खाने से वजन कम होता है?
फैक्ट: भूख और क्रेविंग को करता है शांत- कार्ब्स का सेवन करने से आपका शरीर इंसुलिन रिलीज करता है, जो आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। कार्ब्स का सेवन करने से भूख और क्रेविंग से भी आराम मिलता है। जब आप अपनी डाइट से कार्ब्स को कट करते हैं तो इससे आपको भूख और क्रेविंग का काफी ज्यादा एहसास होता है, जिससे आप ज्यादा खाते हैं और आपका वजन बढ़ने लगता है।
मिथक: लो-कार्ब डाइट शरीर के लिए हेल्दी है?
फैक्ट: लो कार्ब डाइट जो लंबे समय के लिए मेंटेन करना काफी मुश्किल होता है, खासतौर पर उस समय जब आप कहीं ट्रैवलिंग करते हैं। लो कार्ब्स डाइट लेने पर शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी होने लगती है जिससे पाचन और शरीर से संबंधित कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सीमित मात्रा में कार्ब्स का सेवन जरूर करें।
मिथक : आलू खाने से बढ़ता है वजन?
फैक्ट: आलू में कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है और इसकी वजह से ही लोगों को लगता है कि इसका सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। आलू खाने से जरूरी नहीं है कि आपका वजन बढ़े ही। वजन बढ़ाने के लिए आलू का सेवन करने का तरीका अलग होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सही तरीके से डाइट में आलू को शामिल करना चाहिए। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आलू को उबालकर खाना आपके लिए फायदेमंद होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
