Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
National nutrition week 2023 : आपकी ये 5 गंदी आदते खाने से छिन लेती है सारा पोषण, तुरंत इन्हें बदलिए
National nutrition week 2023 : हम खानपान से जुड़ी अक्सर ऐसी गलतियां कर लेते हैं, जिससे उसकी न्यूट्रिशन वैल्यू कम हो जाती है। खाने से जुड़ी ये गलतियां आपके पौष्टिक आहार की न्यूट्रिशन वेल्यू कम कर देता है, नतीजन आप कुपोषण के शिकार हो जाते हैं।
आइए जानते हैं सितंबर के पहले हफ्ते में शुरु हो रहे न्यूट्रिशन वीक में जानिए कि खाने से जुड़ी आपको कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।

फूड क्वॉलिटी और कैलोरी दोनों पर दें ध्यान
भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करके कैलोरी कम करने से आप में ऊर्जा और पोषण की कमी हो सकती है। वहीं, कैलोरी पर ध्यान केंद्रित करने और भोजन की गुणवत्ता को नज़रअंदाज़ करने से आप हानिकारक और अस्वस्थ कैलोरी की मात्रा का सेवन कर लेंगे। इन दोनों स्थितियों में आपको नुकसान ही पहुंचेगा इसलिए संतुलन बनाए रखना ज़रूरी है।
प्रोटीन को नज़रअंदाज़ करना
शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए बेहद जरुरी है पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन की पूर्ति हो सकें। प्रोटीन की कमी से त्वचा खराब हो सकती है, अस्वस्थ हड्डियां और मांसपेशियों और कमज़ोर प्रतिरक्षा हो सकती है। प्रोटीन ज़रूरत को पूरा करने के लिए, आप अपनी डाइट में रोज़ाना अंडे, लीन मीट, दूध और नट्स जैसे खाद्य पदार्थों को जरुर शामिल करें।
खाने की जगह सप्लीमेंट को चुनना
शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर लोग तुरंत सप्लीमेंट लेना शुरु कर देते हैं। सप्लीमेंट लेने से ज्यादा जरुरी है कि आप पौष्टिक आहार पर ध्यान दें, क्योंकि सप्लीमेंट खाने की जगह नहीं ले सकते और इन्हें इस तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सप्लीमेंट लेने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह जरुर लें।
खाने में से फैट्स की कटौती
कई लोग हेल्दी के चक्कर में अपने डाइट से स्वस्थ फैट्स की भी कटौती कर देते है। फैट्स आपके शरीर के लिए भी उतने ही ज़रूरी हैं जितने कि अन्य पोषक तत्व। शरीर फैटी एसिड का उत्पादन नहीं कर सकता है। इसलिए फैट युक्त डाइट आपके शरीर को ज़रूरी फैट्स मिलने में मदद करती है। तापमान नियमन, ऊर्जा भंडारण और विटामिन अवशोषण के लिए शरीर के लिए स्वस्थ वसा महत्वपूर्ण है। फैटी फिश, एवोकाडो, नट्स और डेयरी प्रोडक्ट्स इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।
हद से ज्यादा चीनी का सेवन
चीनी को ऐसे ही सफेद ज़हर नहीं कहा जाता है, चीनी का जरुरत से ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। इससे मधुमेह, मोटापा, हृदय रोग और इम्यूनिटी लॉस जैसी स्थितियों का विकास हो सकता है। इसलिए चीनी के सेवन से सावधान रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
