Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Summer Drink: नौतपा की तपिश में शरीर को ठंडा रखेगा खस ड्रिंक, डिहाइड्रेशन से लेकर स्किन तक को मिलेंगे कई फायदे
Benefits Of Khus Drink: मई की तपती गर्मी अब लोगों की मुश्किलें बढ़ाने लगी है। उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान लगातार 45 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है, वहीं 25 मई से नौतपा की शुरुआत भी होने वाली है। ऐसे में शरीर को लू, डिहाइड्रेशन और अत्यधिक गर्मी से बचाना बेहद जरूरी हो जाता है। गर्म मौसम में खानपान का सही चुनाव शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है। अगर आप भी गर्मी में शरीर को कूल और हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं, तो खस ड्रिंक पी सकते हैं। जी हां, यह ड्रिंक शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ थकान को कम करने में भी मदद करती है। तो आइए, जानते हैं खस ड्रिंक पीने के फायदे और बनाने का तरीका क्या है -

बेस्ट समर ड्रिंक है खस ड्रिंक
खस एक सुगंधित जड़ होती है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय से आयुर्वेद में किया जाता रहा है। गर्मियों में इससे तैयार शरबत शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकता है। खस का पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और तेज गर्मी का असर भी कम महसूस होता है। यही कारण है कि नौतपा और गर्मी के दिनों में इसे एक नेचुरल समर ड्रिंक के रूप में पसंद किया जाता है।
शरीर को ठंडक पहुंचाए
तेज गर्मी और लू के मौसम में खस से बना ड्रिंक शरीर को अंदर से ठंडा रखने में सहायक माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसे पीने से शरीर को राहत महसूस हो सकती है। कई लोग खस की जड़ को पानी में भिगोकर उसका पानी पीना पसंद करते हैं, जिससे शरीर तरोताजा बना रहता है।
डिहाइड्रेशन से बचाव करे
गर्मियों में ज्यादा पसीना निकलने की वजह से शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो सकता है। ऐसे में खस ड्रिंक शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसे पीने से थकान कम महसूस होती है और शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रह सकता है।
त्वचा को गर्मी के असर से बचाए
गर्मी और तेज धूप का असर सबसे ज्यादा त्वचा पर दिखाई देता है। ऐसे में खस ड्रिंक शरीर को ठंडक पहुंचाकर स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है। इससे त्वचा में रूखापन और गर्मी की वजह से होने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं।
पाचन तंत्र को बेहतर बनाए
गर्मियों में अक्सर लोगों को पेट भारी लगना, गैस या अपच जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। खस का सेवन पाचन प्रक्रिया को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। इसे पीने से पेट हल्का महसूस होता है और शरीर को ताजगी मिलती है।
थकान और तनाव से दिलाए राहत
तेज गर्मी की वजह से शरीर जल्दी थक जाता है और चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है। खस ड्रिंक शरीर को ठंडक देने के साथ ताजगी बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसे पीने से गर्मी में होने वाली बेचैनी और थकान कुछ हद तक कम महसूस हो सकती है।
घर पर कैसे तैयार करें खस ड्रिंक?
खस ड्रिंक बनाने के लिए खस की जड़ को अच्छी तरह धोकर कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद पानी को छान लें और स्वाद के लिए इसमें मिश्री, नींबू या थोड़ा गुलाब जल मिला सकते हैं। ठंडा करके पीने पर यह ड्रिंक गर्मियों में काफी राहत देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
