Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
पेट फूलने को न ले हल्के में, सौंफ और पुदीने जैसी आयुर्वेदिक नुस्खों से करें ब्लोटिंग का इलाज
फेट फूलना जिसे अंग्रेजी में 'टमी ब्लोटिंग' के नाम से जाना जाता है। पेट में निरंतर गैस और एसिड बन जाने से पेट धीरे-धीरे फूलने लगता है जब हम कुछ गलत खा लेते हैं या समय से खाना नहीं खाते या फिर पेट की गैस को अंदर ही रोकते हैं और बाहर नहीं निकलने देते, तब ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या होती है।
इससे राहत पाने के लिए अक्सर आप दवाइयों और एक्सरसाइज का सहारा लेते हो। हालांकि पेट फूलना किसी भी प्रकार के मोटापे की निशानी नहीं है लेकिन इसके अवॉइड भी नहीं करना चाहिए।

इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू औषधियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका मात्र एक हफ्ते इस्तेमाल करने से पेट फूलने की परेशानी को आप अलविदा कह सकते हैं।
लहसुन
जब लगे कि पेट फूलने लगा है, दर्द हो रहा है और गैस निकलने में भी परेशानी हो रही है तो अपने आहार में लहसुन की मात्रा को शामिल करें और धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ा भी दें। यह आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाएगा और अंतड़ियों में फंसे बैक्टीरिया को बाहर करेगा।
केला खाएं
केला फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत होता है । ये कब्ज़ से जुड़ी गैस एवं पेट के फूलने की समस्या का उपचार करता है।
पुदीना
पेट की गैस को साफ करने का बेस्ट इलाज है पुदीना। इसे आप चाय बनाते समय इस्तेमाल करें, चाय बनाने के लिए सबसे पहले पानी में पुदीना की 2-3 पत्तियां डाल कर पानी को उबाल लें। इसके बाद ही चाय पत्ती, चीनी या अन्य सामग्री डालें। इस चाय को सुबह-शाम पीने से ही आराम मिलेगा।
सौंफ
100 ग्राम सौंफ को नींबू के रस को मिलाकर शीशी में भरकर रख दें। इस सौंफ को भोजन के बाद थोड़ा सा खाएं। इससे आपकी पाचन क्रिया तेज होंगी साथ ही पेट का भारीपन कम होगा और पेट में जमी गैस बाहर निकलेगी।
दही
दही में बैक्टीरिया होता है, जिससे पाचन तंत्र हमेशा ठीक रहता है तथा खाना भी हजम हो जाता है। गर्मियों के दिनों में दही का सेवन करने से गैस की समस्या नहीं होती और पेट नहीं फूलता है।
अदरक
अदरक एक ऐसी खाद्य सामग्री है जो पेट और अंतड़ियों से जुड़ी अनगिनत परेशानियों का एकमात्र इलाज है। इसे चाय में सीधा डालकर उबाल लें या फिर जो भी आप डिश खाएं उसमें पीसकर इस्तेमाल करें। 2-3 दिन ही इसे खाने से पेट फूलने की परेशानी का अंत होगा।
छाछ
सौंठ, कालमिर्च, पीपल और काला नमक को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें और इसे छाछ में डालकर पीने से पेट की ब्लोटिंग की समस्या कम होती है।
नींबू पानी
ब्लोटिंग का का मुख्य कारण गैस बनाना होता है इसे दूर करने के लिए आप नीबू पानी पी सकते है अगर आप हल्का गर्म नीबू पानी पीएंगे तो जल्दी ही गैस पास हो जाएगी और पेट में गैस बनना भी बंद हो जायेगा।
इस बात का ध्यान रखें
लेकिन इसके अलावा घंटों तक एक जगह बैठना थोड़ा कम करें, इधर-उधर घूमें, गुनगुना पानी पीएं और पेट की गैस को बाहर निकलने दें क्योंकि इसे रोकने से परेशानियां और भी अधिक बढ़ती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
