Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से से बचने के लिए पिएं ये 5 समर ड्रिंक्स, चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल
Healthy Cooling Summer Drinks: अप्रैल का आधा महीना बीत चुका है और गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया गया है। लू सभी के लिए बेहद खतरनाक होती है। लू लगने के कारण उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, कमजोरी और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। गर्मियों में लू से बचने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ खास तरह की ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर को लंबे समय तक ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगी। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

नींबू पानी
गर्मियों में लू से बचने के लिए नींबू पानी का सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके लिए आप ताजे नींबू के रस को पानी में मिलाएं। उसमें चीनी या शहद, एक चुटकी नमक और पुदीने की पत्तियां डालें। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पानी की कमी को दूर करता है।
नारियल पानी
गर्मी से राहत पाने के लिए आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करते हैं और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचाव हो सकता है।
बेल का शरबत
लू से बचाव के लिए आप बेल का शरबत भी पी सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखता है। साथ ही, पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है। इससे सेवन से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप बेल के गूदे को पानी में मिक्स करें। इसमें थोड़ा सा गुड़ या शक्कर मिलाएं और ठंडा करके पिएं।
आम पन्ना
कच्चे आम से बना आम पन्ना न केवल पीने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। यह शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है और लू लगने से बचाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और एनर्जी भी बूस्ट करते हैं। इसके लिए आप कच्चे आम को उबाल लें और गूदा निकाल लें। फिर उसमें भुना जीरा पाउडर, पुदीने की पत्तियां, गुड़ और काला नमक मिलाकर पिएं।
सत्तू
भुने चने का सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है और ऊर्जा प्रदान करता है। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे लू लगने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications