Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
Navratri Fasting : नवरात्रि व्रत में ओट्स खा सकते है या नहीं, यहां जानें सही जवाब
Can You Eat Oats During Navratri Fast : हिंदू धर्म में नवरात्रि के 9 दिन का व्रत हर कोई करता है। कोई पूरे 9 दिन करता हैं, तो कोई पहले और अखिरी व्रत को करता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, हर व्रत को रखने के कुछ नियम और रस्म होती हैं, जिन्हें फॉलो करना आवश्यक होता है। इनमें सबसे बड़ा नियम खानपान से जुड़ा हुआ होता है।
कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें व्रत में खाने से व्रत टूट भी सकता है। जैसे कि ओट्स। कई लोगों को इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि व्रत में ओट्स खाने चाहिए या नहीं। यहां जानते हैं कि क्या ओट्स खाने से व्रत टूट जाता है।

खा सकते है या नहीं?
ओट्स में कैलरी काफी कम होती है और फाइबर अत्यधिक मात्रा में होता है। यही वजह है कि ओट्स को एक परफेक्ट ब्रेकफस्ट माना जाता है। इसमें मौजूद मिनरल्स शरीर के मेटाबॉलिजम को सुधारने में मदद करते हैं बल्कि बढ़े वजन को भी कम करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि ज्यादातर लोग व्रत के दिनों में ओट्स को तरजीह देते हैं ताकि पूरे दिन उन्हें भरपूर एनर्जी मिलती रहे और उन्हें कुछ और खाने की इच्छा न हो। लेकिन अफसोस की ओट्स एक अनाज होता है और हिंदू मान्यताओं के अनुसार, व्रत में अनाज खाना मना है।
ये भी है एक नहीं खाने की वजह
मान्यता है कि धान, मांस, शराब, नमक, प्याज और लहसुन नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करती हैं। इसके अलावा ओट्स डाइजेस्ट में होने में लंबा वक्त लेते हैं। इसकी वजह से अपच की समस्या हो सकती है।व्रत के दौरान बॉडी डिटॉक्सिफाई होती है। इस वजह से व्रत के दौरान हल्का यानी ऐसा फलाहार लेना चाहिए क्योंकि यह आसानी से पच जाता है।

खाते हैं ये चीजें
कई लोग व्रत के दिनों में सिर्फ फलाहार पर नहीं रह पाते हैं, ऐसे में लोग व्रत में कुट्टू, सिंघाड़ा और साबूदाना की चीजें बनाकर खा सकते हैं। भले ही ये चीजें धान होती हैं, लेकिन व्रत के दौरान इन्हें खाना सही माना जाता है क्योंकि ये आसानी से पच जाती हैं। साथ ही ये कम कैलरी में ज्याजा एनर्जी देती हैं।
ओट्स ब्रेड से भी बनाएं दूरी
ओट्स को किसी भी व्रत के दौरान नहीं खाया जा सकता। ब्राउन ब्रेड हो या फिर वाइट ब्रेड, दोनों ही तरह की ब्रेड्स नवरात्रि व्रत में नहीं खाई जा सकती है। आप नवरात्रि व्रत कर रहे हैं, तो ब्रेड से दूरी बना लें। बेसन के पकौड़े या चीला भी नवरात्रि व्रत में नहीं खाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
