Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Navratri Fasting Rules : कैसा हो 9 दिन नवरात्रि व्रत का खाना! जानें व्रत के दौरान क्या खाएं क्या नहीं?
Navratri Vrat Mein Kya Khana Cahiye : शारदीय नवरात्रि (Navratri) 15 अक्टूबर से शुरु हो रहे हैं। इस दौरान माता को प्रसन्न करने, कई लोग व्रत रखते हैं। वहीं जो लोग व्रत पूरे नौ दिन नहीं कर पाते वो भी सात्विक भोजन और सात्विक दिनचर्या का पालन करते हैं। अगर आप व्रत रखते हैं तो कुछ खानपान की चीजों का इन नौ दिनों में खासतौर पर परहेज करना चाहिए। वहीं

व्रत में कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे हमें पूरे दिन के लिए एनर्जी मिल सके। यहां आज हम जानेंगे कि इस नवरात्रि के पूरे 9 दिन व्रत के दौरान लोगों को क्या-क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
फल
नवरात्रि व्रत के दौरान खाने में फल सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं। कुछ भक्त पूरे नौ दिनों में केवल फल और दूध ही पीना ही पसंद करते हैं। आप इस दौरान सभी प्रकार के फल खा सकते हैं।
साबूदाना खिचड़ी
नवरात्रि व्रत के दौरान साबूदाना खिचड़ी एक लोकप्रिय व्यंजन है। इसे साबूदाने, मूंगफली और आलू के साथ मिलकर बनाया जाता है, जो पचाने में भी काफी आसान होता है। यदि आप कुछ मीठा खाना चाहते हैं, तो साबूदाना लड्डू एक और लोकप्रिय व्यंजन है जिसे आप नवरात्रि के उपवास के दौरान खा सकते हैं।

कुट्टू का आटा
नवरात्रि में, उपवास के दौरान गेहूं और चावल जैसे नियमित अनाज की अनुमति नहीं होती है. ऐसे में आप कुट्टू का सिंघाडे का आटा या राजगिरा का आटा खा सकते हैं। और सामान्य सफेद चावल की जगह समाई के चावल खा सकते हैं।
नारियल पानी पीएं
व्रत के दौरान चाय कॉफी ना पीकर नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, मिल्कशेक या सादे पानी का खूब सेवन करें। इससे शरीर हाइड्रेड रहेगा और शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।
डेयरी उत्पाद और सब्जियां
पाचक सब्जियों में सहजन और लौकी शामिल हैं. ये सब्जियां व्रत के दौरान खाने के लिए उपयुक्त होती हैं. साथ ही आप चीज़, पनीर, घी, मलाई, खोया जैसे डेयरी उत्पादों का सेवन नवरात्रि के उपवास के दौरान कर सकते हैं।

प्याज-लहसुन और इन चीजों से बनाएं दूरी
नवरात्रि के दौरान सभी फास्ट और प्रोसेस्ड फूड, प्याज और लहसुन का उपयोग करके तैयार किए गए खाद्य पदार्थों को पूरी से बंद कर देना चाहिए। मांसाहारी भोजन, अंडे, शराब, धूम्रपान भी सख्त मना है। फलियां, दाल, चावल का आटा, गेहूं का आटा और रवा भी भक्तों को नहीं खाना चाहिए।
इन 9 दिनों व्रत में प्याज और लहसुन का भी सेवन नहीं करना चाहिए। यह चीजें तामसिक होती हैं और व्रत में इन चीजों को नहीं खाया जाता है। इसलिए नवरात्री आते ही आमत्तौर पर प्याज-लहसुन का इस्तेमाल घरों में नहीं किया जाता है।
रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल करने से बचें
व्रत के लिए प्रसाद में खीर या हलवा बनाने के बाद रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल करने से बचें। इसकी बजाय मिठास बढ़ाने के लिए शहद, खजूर आदि चीजों का इस्तेमाल करें।
चाय-कॉफी से रहें दूर
नवरात्रि के व्रत के दौरान चाय और कॉफी पीने से बचें। अधिकतर लोग व्रत के दौरान चाय-कॉफी का काफी ज्यादा सेवन करते हैं जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है।
फ्राइड खाने से बचे
जितना हो सके व्रत के दौरान फ्राइड चीजों से दूर रहें। फ्राइड चीजें दिखने में भले ही काफी स्वादिष्ट लगती हैं लेकिन इन्हें खाने से ब्लोटिंग हो जाती है। फ्राइड आलू की जगह फ्रूट चाट खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
