Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Navratri Fast : सब्जी है या फल शकरकंद, जानें व्रत में खा सकते हैं या नहीं?
Can you eat Shakarkandi in Navratri fast : व्रत के दिनों में फलाहारी में क्या खा सकते है क्या नहीं? अक्सर लोगों में कई चीजों को लेकर कंफ्यूजन होती है। इन्हीं में से एक है क्या व्रत के दौरान शकरकंद खा सकते है या नहीं, क्योंकि कई लोगों को मालूम नहीं है कि शकरकंद सब्जी है या फल?
शकरकंद भारत की प्राचीन संस्कृति से जुड़ा हुआ है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। इसका उपवास में फल के स्थान पर सेवन किया जाता है। शास्त्रों में शकरकंद को कंदमूल माना गया है। कंदमूल उन खाने योग्य खाद्य पदार्थों को कहा जाता है जो जड़ के रूप में होते हैं इन्हे उबालकर भी खाया जा सकता है तथा भूनकर भी, ये अन्न की श्रेणी में नहीं आता है।

शकरकंद व्रत में खा सकते है या नहीं?
चूंकि नवरात्रि व्रत में फलियां और दालें खाने पर प्रतिबंध है, इसलिए आलू, शकरकंद, कंद (रतलू) और सूरन जैसी सब्जियां खाने की अनुमति है। ये नवरात्रि के दौरान खाएं जाने वाले खाद्य पदार्थों में से एक हैं। शकरकंद आलू का ही एक रूप होता है, लेकिन यह स्वाद में मीठा होता है। फास्टिंग डाइट में शकरकंद को भी शामिल कर सकते हैं। इसकी गिनती अनाज में नहीं होती है। इसे फलाहार माना गया है। शकरकंद खाने से विटामिन सी, विटामिन बी6, कैल्शियम और पोटेशियम मिलेगा। इससे आपमें व्रत के बाद भी पूरे दिन एनर्जी बनी रहेगी।
इसे उपवास में उबालकर या सेककर खाया जाता है। इसके अतिरिक्त शकरकंद से सब्जी, हलवा, चाट ,खीर आदि भी बनाये जाता है।
डायबिटीज मरीज खा सकते हैं शकरकंद या नहीं?
शकरकंद, कार्बोहाइड्रेट का एक स्रोत होने के कारण, अक्सर अपनी प्राकृतिक मिठास के कारण मधुमेह वाले लोग इसे खाने से बचते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो शकरकंद एक पौष्टिक भोजन है जिसे सही ढंग से तैयार करने पर डायबिटीज के मरीज आहार में शामिल कर सकते है। रक्त शर्करा के स्तर पर प्रभाव को कम करने के लिए शकरकंद को छिलके समेत उबालकर सेवन कर सकते है, क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। डायबिटीक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य से समझौता किए बिना सर्दियों के मौसम में शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप आवश्यकताओं के अनुरूप व्यक्तिगत आहार संबंधी सिफारिशों के लिए किसी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर या आहार विशेषज्ञ से परामर्श करना उचित है।
शकरकंद चाट की रेसिपी
व्रत के दिनों में झटपट तैयार होने वाली शकरकंद चाट की रेसिपी आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इसमें आप सेंधा नमक का इस्तेमाल कर इसे फलाहारी में खा सकते हैं।
सामग्री
- आधा किलो शकरकंदी (उबली, छिली और कटी हुई)
- 1 टेबल स्पून चाट मसाला
- 1 टेबल स्पून काली मिर्च पाउडर
- एक बड़ा चम्मच जीरा (भुना और पीसा)
- 1 टेबल स्पून सेंधा नमक
- स्वादानुसार नींबू का रस
- दो-तीन हरी मिर्च (बारीक कटी)
- खीरा और सेब (बारीक कटे हुए)
- धनिया पत्ती (कटी हुई गार्निश करने के लिए)
रेसिपी
जैसे आलू को उबालते हैं, ठीक उसी तरह शकरकंद को उबाल लें और छिलकर टुकड़े कर लें। अब इसमें चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और सेंधा नमक डालें और मिक्स करें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नींबू का रस, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटे हुए सेब और खीरा और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स करें और व्रत में चाट का मजा लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
