Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दो प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ गया था नेहा धूपिया का वजन, फिर ऐसे 23 KG वेटलॉस कर हुई Fat to Fit
Neha Dhupia Weight Loss journey: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 23 KG वेटलॉस कर लिया है। अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन के वजह से वो अब चर्चा में हैं। नेहा धूपिया को अपने दोनों बच्चों के जन्म के बाद बढ़े हुए वजन के कारण काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। एक के बाद एक प्रेग्नेंसी की वजह से नेहा ने वेट गेन कर लिया था।
अब नेहा धूपिया वेटलॉस कर काफी फिट नजर आ रही है। नेहा ने खुद अपनी वेटलॉस जर्नी के एक्सपीरियंस फैंस के साथ शेयर किए हैं।

बेटी के बाद जब कम होने लगा था वजन, फिर से हो गई प्रेग्नेंट
नेहा धूपिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि बेटी मेहर के जन्म के बाद लॉकडाउन शुरू हो गया। घर पर रहने के वजह से उनका वजन कम हो गया और वह अपनी डाइट को फॉलो कर रही थी। लेकिन वो फिर से प्रेग्नेंट हो गईं। नेहा ने बताया कि ये चार साल उनके लिए बहुत ही उतार-चढ़ाव से भरे थे, जहां उनका वजन बार-बार कम होता और बढ़ता जाता। दोनों बच्चों की डिलीवरी, बेस्ट फीडिंग और शरीर पर बहुत असर पड़ा।
एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी वेटलॉस जर्नी डिलीवरी के तुरंत बाद शुरू नहीं हुई। उन्होंने अपने दोनों बच्चों को एक साल तक ब्रेस्टफीड कराया, जिससे उन्हें भूख ज्यादा लगती और एनर्जी लेवल कम रहता।
एक साल लगे वेटलॉस करने में
नेहा ने बताया कि एक साल पहले ही उन्होंने वेटलॉस पर काम करना शुरू किया। एक्ट्रेस ने एक साल तक एक्सरसाइज और प्रॉपर डाइट कुल मिलाकर 23 किलोग्राम वजन कम किया है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अभी तक उस लेवल पर नहीं पहुंची हूं, जितना मैं चाहती हूं। लेकिन मुझे यकीन है कि जल्दी ही मैं अपना लक्ष्य हासिल कर लूंगी।
इस तरह नेहा ने कम किया वजन
इस तरह से एक साल में घटाया 23 किलो वजन
नेहा ने अपने फिटनेस के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी डाइट से कैलोरी में ज्यादा कटौती नहीं की हैं। क्योंकि एक वर्किंग मदर होने के नाते मुझे एनर्जी की जरूरत होती है। मुझे रनिंग पसंद हैं और कभी-कभी जिम भी चली जाती हूं। मैंने अपनी डाइट से चीनी-ग्लूटेन हटा दिया है। फ्राइड फूड नहीं खाती हूं। 11 बजे नाश्ता और 7 बजे बच्चों के साथ डिनर कर लेती हूं।
वेट लॉस करते ही मिलने लगे है ऑफर
नेहा ने ये भी बताया कि जब से मैंने वेटलॉस किया है, तब से मैंने नोटिस किया है कि अब मेरे पास पहले की तुलना में ज्यादा काम है। मैं अपने कपड़ों में फिट और अच्छा दिखने लगी हूं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
