Latest Updates
-
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना
बच्चों में बढ़ते मोटापे की समस्या से हो गए हैं परेशान, उनके रूटीन में शामिल करें ये एक्सरसाइज
छोटी उम्र में बच्चों में बढ़ती मोटापे की समस्या दुनिया भर में चिंता का विषय बनता जा रहा है। बच्चों में मोटापा एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो कम उम्र में ही दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन रहा है। मोटापे के कारण बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ती जा रही है।
बच्चों में बढ़ते मोटापे की समस्या से निपटने के लिए जरूरी है कि बच्चों के नियमित शारीरिक गतिविधि और पौष्टिक आहार पर खास ध्यान रखा जाएं। बच्चे को रेगुलर एक्सरसाइज करवाने और एक हेल्दी डाइट देने से बढ़ते मोटापे को रोका जा सकता है। इसके अलावा आप अपने बच्चों के डेली रूटीन में कुछ हैबिट्स शामिल कर उनके मोटापे को रोककर उन्हें एक हेल्दी लाइफ दे सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ही एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपका बच्चा हेल्दी रह सकें।


1. योग
योग एक ऐसा एक्सरसाइज है जिसे हर पेरेंट्स को बचपन से ही अपने बच्चों के डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए। थोड़े समय का योग आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकता है। यहां तक कि बच्चो में बढ़ने वाले मोटापे की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। योग बच्चे के लचीलेपन, संतुलन और मुद्रा में भी सुधार कर सकता है।

2. रनिंग
रनिंग से ज्यादा आसान और हेल्दी एक्सरसाइज बच्चों के लिए क्या हो सकता है। पार्क या सुबह-सुबह किसी खाली मैदान में दौड़ना बच्चों को मोटापे से बचाने के साथ दिल से जुड़ी बीमारी से भी सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। रनिंग से बच्चों का फेफड़ा भी स्ट्रॉन्ग रहता है और पैर की मांसपेशियां भी मजबूत रहती है।

3. डांसिंग
डांस भी एक तरह का एक्सरसाइज होता है जो उन्हें फिट रखने में मदद करता है। डांस करने से बच्चों में लचीलापन आता है। और मोटापे को रोकने में भी मददगार है।

4. . साइकिल चलाना
बच्चों के लिए एक्सरसाइज करने का सबसे मजेदार और अच्छा तरीका साइकिल चलाना है। बच्चों को साइकिल चलाना बहुत पसंद होता है। अपने दोस्तों के साथ रेस लगाना, साइकिल पर सैर करना बच्चों का सबसे पसंदीदा काम होता है। साइकिल चलाने से बच्चों के पैर की मांसपेशियां मजबूत होती है, हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। ऐसे में अपनी निगरानी में बच्चे से रोजाना साइकलिंग करवाएं।

5. रस्सी कूदना
रस्सी कूदने से बच्चों की कैलोरी बर्न होती है। लेकिन ऐसा करने से बच्चें खुद में बढ़ते मोटापे को कम कर सकते हैं। रस्सी कूदना आसान काम नहीं है। आप बच्चों को सीखाएं और उन्हें धीरे-धीरे अपनी गति बढ़ाने के लिए कहें।

6. स्विमिंग
स्विमिंग बच्चों के लिए एक बेस्ट एक्सरसाइज है जो बच्चों को सक्रिय रहने और मोटापे को रोकने में मदद करता है। स्विमिंग करने से हार्ट हेल्थ, मांसपेशियों को मजबूत करने और उन्हें लचीला बनाने में काफी फायदेमंद होता है। आप अपने बच्चों को स्विमिंग क्लासिज भी ज्वाइंन करवा सकते हैं।

7. मार्शल आर्ट
मार्शल आर्ट की कई क्लासेज आपको आसानी से मिल सकती है। मार्शल आर्ट सीखने से बच्चों में आत्मरक्षा आने के साथ शरीर में लचीलापन और बेलेंस में सुधार करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं मार्शल आर्ट करने से बच्चों में बढ़ रहे मोटापे की समस्या को भी कम किया जा सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
