Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
काम के बोझ से Ola के इंजीनियर ने किया सुसाइड, एक्सपर्ट ने बताया कैसे Work Stress को करें मैनेज
25 साल के निखिल सोमवंशी, जो ओला की AI कंपनी 'कृत्रिम' में इंजीनियर थे, ने 8 मई, 2025 को अपनी जिंदगी खत्म कर ली। उनका शव अगारा झील के पास मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। निखिल ने अगस्त 2024 में इस कंपनी में नौकरी जॉइन की थी। शुरुआती जांच से पता चला है कि निखिल पर काम का बहुत अधिक दबाव था, जिससे वे मानसिक रूप से अत्यधिक तनाव में थे।
इस दुखद घटना की खबर सबसे पहले रेडिट पर एक पोस्ट के जरिए सामने आई, जिसमें बताया गया कि निखिल ने आत्महत्या का कदम इसलिए उठाया क्योंकि कंपनी का काम करने का माहौल बेहद खराब और टॉक्सिक था। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों ने ओला कृत्रिम के वर्क कल्चर पर कड़ी निंदा की और काम के अत्यधिक दबाव की शिकायत उठाई।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी कई घटनाएं
निखिल के मामले की तरह कई अन्य संगठनों में भी वर्क प्रेशर से जुड़े गंभीर मामले सामने आ चुके हैं। Ernst & Young में काम करने वाली 26 साल की अन्ना सेबेस्टियन की मौत भी इसी वजह से हुई थी। उनका दिल का दौरा पड़ा, और परिवार ने बताया कि लंबे समय तक काम करने के दबाव ने उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाया था। बजाज फाइनेंस के एक 42 वर्षीय कर्मचारी ने भी अत्यधिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली थी। उसने एक नोट छोड़ा था जिसमें लिखा था कि उसके अधिकारी और काम का दबाव उसकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं।
मनोचिकित्सक की सलाह: कैसे मैनेज करें वर्क स्ट्रेस?
इस गंभीर विषय पर हमने वरिष्ठ मनोचिकित्सक कपिल शर्मा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि ऑफिस में वर्क प्रेशर को मैनेज करना बहुत जरूरी है, नहीं तो यह हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
अपनी समस्या शेयर करें
अगर आपको ऑफिस वर्क के कारण स्ट्रेस हो रहा है, तो इसे छुपाएं नहीं। अपने सीनियर्स से खुलकर बात करें। उन्हें बताएं कि किन वजहों से आपका काम प्रभावित हो रहा है और आप किन दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। इससे सीनियर्स को आपकी मदद करने का मौका मिलेगा और वे आपके लिए बेहतर माहौल बना सकते हैं।
मी टाइम निकालें
दिन भर के तनाव से बचने के लिए रोजाना अपने लिए एक घंटा निकालें। इस समय को फोन, टीवी, लैपटॉप से दूर रहकर बिताएं। शांति से बैठकर सोचें कि किन बातों ने आपको परेशान किया है और उनका समाधान कैसे किया जा सकता है। यह एक मनोवैज्ञानिक तरीका है जिससे आप अपने तनाव को नियंत्रित कर सकते हैं।
म्यूजिक सुनें
संगीत सुनने से तनाव कम होता है। कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि अच्छा म्यूजिक सुनने से दिमाग को आराम मिलता है और तनाव कम होता है। इसलिए अपनी पसंद का संगीत सुनें और खुद को तनावमुक्त रखें।
डिजिटल डिटॉक्स करें
आज के डिजिटल युग में फोन और लैपटॉप भी तनाव के बड़े कारण बन सकते हैं। लंबे समय तक कम्प्यूटर पर काम करना और फोन में व्यस्त रहना मानसिक दबाव बढ़ा सकता है। अपने खाली समय में सोशल मीडिया या वीडियो देखने की जगह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। इससे न केवल तनाव कम होगा बल्कि आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे।
कैसे वर्क प्रेशर देता है मेंटल स्ट्रेस?
काम का दबाव अगर ज्यादा हो तो यह व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक सेहत दोनों पर बुरा असर डालता है। लंबे समय तक लगातार काम करने से डिप्रेशन, चिंता, नींद की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि कर्मचारी और कंपनी दोनों मिलकर काम के माहौल को बेहतर बनाएं और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
