Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Old Vs New Eggs : इतने दिन बाद बासी अंडे खाने से हो सकता है ये खतरनाक इंफेक्शन, ऐसे चेक करें फ्रेशनेस
Old Vs New Eggs : कई लोग अंडा लेकर सीधे फ्रीज में रख देते हैं। जब इस्तेमाल करना हुआ तो सीधा खा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अंडे की शैल लाइफ भी बहुत कम समय की होती हैं। FSSAI के मुताबिक अंडे भी जल्दी खराब हो जाते हैं। सही से स्टोर न करने से इनकी शेल्फ लाइफ भी कम होती है।
अंडा खाने से पहले चेक कर लें कि कहीं आप बासी अंडा तो नहीं खा रहे हैं, वरना इससे फूड पॉइजनिंग का भी खतरा बढ़ जाता है। FSSAI ने खराब अंडों की पहचान करने के लिए आसान तरीके बताए हैं। जिससे हर कोई ताजे और बासी अंडे में फर्क मालूम करके अस्पताल जाने से बच सकता है।

कब खराब होते हैं अंडे?
FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के मुताबिक मुर्गी से निकलने के बाद अंडा अगर कमरे के तापमान (28+/-2 डिग्री सेल्सियस) पर रखा गया है तो यह 10-12 दिन तक ताजा रह सकता है। हालांकि, कमरे का तापमान बढ़ने के साथ ही इनकी ताजगी भी खत्म हो जाती है।
फ्रिज में भी इतने दिन रहते हैं फ्रेश
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, फ्रिज में ठंडे तापमान पर अंडे स्टोर करने से इन्हें 4-5 हफ्तों तक खा सकते हैं। मगर इस वक्त के बाद इनकी क्वालिटी गिरने लगती है और सैल्मोनेला बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। सैल्मोनेला एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो बासी या गंदे खाद्य या तरल पदार्थों के सेवन से होता है। इस संक्रमण में पतले दस्त, पेट दर्द, बुखार, उल्टी, जी मिचलाना, ठंड लगना, सिरदर्द, मल में खून आना जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

कैसे पता करें कि अंडा खराब नहीं हुआ
FSSAI के मुताबिक अंडों को उबालने के बाद लंबा काटते हैं, तो इसका पीला भाग (यॉक) आमतौर पर बीच में देखेंगे। लेकिन अगर यह ढीला या सेंटर से हटा हुआ है तो अंडे के बासी होने का खतरा हो सकता है।
पानी में डुबाकर देखें
इसके अलावा सटीक तरीका ये कि आप एक गिलास पानी में अंडा डालिए। अगर अंडा ताजा होगा तो वह पूरी तरह गिलास की सतह पर टिका रहेगा। वहीं, थोड़ा पुराना अंडापानी मैं आधा डूबा और आधा तैरता हुआ नजर आएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
