Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Omelette Vs Boiled Egg : हाई प्रोटीन और वेट लॉस के लिए क्या खाना है सही?
Omelette or Boiled Egg for Weight Loss : अंडा सेहत का खजाना माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और खनिज शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाते हैं। यही वजह है कि फिटनेस एक्सपर्ट्स से लेकर डाइटिशियन तक सभी अंडे को हेल्दी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। विटामिन बी12, विटामिन ए, विटामिन डी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर अंडा एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत है। यही कारण है कि वजन घटाने वालों की डाइट में अंडा अहम जगह बना चुका है।
लेकिन, सवाल यह है कि वजन घटाने के लिए कौन सा अंडा ज्यादा फायदेमंद है, उबला अंडा (Boiled Egg) या फिर आमलेट (Egg Omelette)? आइए जानते हैं विस्तार से।

उबले अंडे खाने के फायदे
लो कैलोरी और हाई प्रोटीन
एक हार्ड बॉइल्ड एग में लगभग 78 कैलोरी और 6 ग्राम हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है। यह प्रोटीन मसल्स को रिपेयर करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है, जिससे कैलोरी बर्न तेजी से होती है।
पचने में आसान
उबले अंडे पेट पर ज्यादा भारी नहीं पड़ते। खासकर जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उनके लिए यह हल्का और हेल्दी विकल्प है।
हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद
उबले अंडों में मौजूद विटामिन डी और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखते हैं और उम्र बढ़ने पर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाते हैं।
आंखों की सेहत के लिए अच्छे
उबले अंडों में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों को उम्र से जुड़ी दिक्कतों से बचाते हैं।
वेट लॉस डाइट के लिए बेस्ट
उबले अंडे में तेल या मक्खन जैसी अतिरिक्त चीजें नहीं डाली जातीं। इसलिए यह लो कैलोरी और वेट मैनेजमेंट डाइट का हिस्सा बनाना ज्यादा आसान है।
आमलेट खाने के फायदे
पेट भरने के लिए बेहतर
आमलेट खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इसलिए जो लोग ज्यादा देर तक फुलफिल्ड रहना चाहते हैं, उनके लिए यह सही विकल्प हो सकता है।
सब्जियों से पोषण दोगुना
अगर आमलेट में पालक, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डाली जाएं तो इसमें फाइबर और विटामिन्स की मात्रा बढ़ जाती है। इससे डाइट ज्यादा संतुलित हो जाती है।
हेल्दी फैट्स का स्रोत
अंडे में मौजूद मोनोसैचुरेटेड और पोलीसैचुरेटेड फैट्स दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं।
वैरायटी और टेस्ट
उबले अंडे जहां सादे और सिंपल लगते हैं, वहीं आमलेट टेस्ट और वैरायटी के लिए अच्छा विकल्प है। इसे अलग-अलग तरह से बनाया जा सकता है।
कैलोरी का फर्क
उबला अंडा: लगभग 78 कैलोरी और बहुत कम फैट।
आमलेट: इसमें कैलोरी की मात्रा इस्तेमाल किए गए तेल, मक्खन और चीज पर निर्भर करती है। अगर सिर्फ सब्जियां और थोड़ी-सी ऑलिव ऑयल में आमलेट बनाया जाए तो यह हेल्दी रहेगा। लेकिन मक्खन, ज्यादा तेल या चीज डालने पर इसकी कैलोरी और फैट काफी बढ़ जाती है।
वेट लॉस डाइट में किसे करें शामिल?
- अगर आप लो कैलोरी और क्विक प्रोटीन मील चाहते हैं, तो उबला अंडा आपके लिए बेस्ट रहेगा।
- अगर आप चाहते हैं कि आपका पेट लंबे समय तक भरा रहे और साथ में फाइबर भी मिले, तो आमलेट बेहतर रहेगा।
- ध्यान रखें कि आमलेट में तेल, घी या चीज का इस्तेमाल कम से कम करें, ताकि इसकी कैलोरी ज्यादा न बढ़े।
- साथ ही, अंडे का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। बहुत ज्यादा प्रोटीन का सेवन शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
