Latest Updates
-
Kajari Teej 2026 Vrat Katha: कजरी तीज के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Kajari Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती सा प्रेम...इन संदेशों के साथ अपनों को दें कजरी तीज की शुभकामनाएं -
बिश्केक में SCO समिट: पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजरें, जानें भारत के लिए क्यों है यह अहम -
Kajri Teej 2026: 30 या 31 अगस्त, कब है कजरी तीज? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
एप्पल मैप्स का बड़ा अपडेट: भारत में अब बस और मेट्रो का सफर होगा आसान, ऐसे करें इस्तेमाल -
September 2026 Bank Holidays: सितंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
फैटी लिवर में सुबह क्या खाएं? डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताए 7 हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन -
National Sports Day 2026: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
कोलंबो टेस्ट ड्रॉ: भारत का क्लीन स्वीप का सपना अधूरा, श्रीलंका ने जुझारू पारी से बचाई लाज -
Chandra Grahan 2026: आज रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण, जानें कितने बजे शुरू होगा सूतक काल और कब बांधें राखी
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल
Packaged Healthy Foods That Contain High Sugar: आजकल ज्यादातर फूड आइटम्स के पैकेट पर "हेल्दी", "नेचुरल", "लो-फैट" और "फिटनेस फ्रेंडली" जैसे शब्द बड़े-बड़े अक्षरों में लिखे होते हैं। लेकिन क्या वाकई ये खाद्य पदार्थ उतने ही हेल्दी हैं, जितना हमें लगता है? इन आकर्षक दावों के पीछे कई बार ऐसी चीजें छिपी होती हैं, जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। खासकर, पैकेज्ड फूड आइटम्स में मौजूद हाई शुगर से प्रीडायबिटीज यार डायबिटीज के मरीजों को काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए किसी भी फूड आइटम की पैकेजिंग पर लिखे दावों से ज्यादा जरूरी है उसके इंग्रीडिएंट्स (सामग्री सूची) को पढ़ना।

'ज्ञान बाय गणेश - मेकिंग इंडिया विन ओवर डायबिटीज' (Gyaan by Ganesh - Making India Win Over Diabetes), सन फार्मा और अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की एक जागरूकता पहल है। इसका मकसद विशेषज्ञों की जानकारी के ज़रिए भारतीयों को डायबिटीज को बेहतर ढंग से समझने, उससे बचाव करने और उसे मैनेज करने में मदद करना है।
"हर पैकेट पर 'हेल्दी' लिखा होना जरूरी नहीं कि वह आपके लिए सचमुच हेल्दी हो। खरीदने से पहले न्यूट्रिशन फैक्ट्स और इंग्रीडिएंट्स लिस्ट जरूर पढ़ें, क्योंकि छिपी हुई शुगर भी ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है। सही जानकारी ही बेहतर स्वास्थ्य की पहली सीढ़ी है।"
Dr. Saksham Pandey, MBBS | MD (General Medicine), Gold Medalist, DM (Endocrinology), MRCP (SCE, UK), Consultant Endocrinologist, Regency Hospital, Kanpur

शुगर से भरपूर होते हैं ये 7 पैकेज्ड फूड्स
1. फ्लेवर्ड योगर्ट
योगर्ट को आमतौर पर हेल्दी स्नैक माना जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले कई फ्लेवर्ड योगर्ट में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। फ्रूट फ्लेवर वाले योगर्ट में अक्सर सिरप, फ्रूट कॉन्संट्रेट और स्वीटनर होते हैं, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकते हैं। इसके विकल्प के तौर पर आप सादे दही में ताजे फल और नट्स मिलाकर खा सकते हैं।
2. ब्रेकफास्ट सीरियल और ग्रेनोला
कई लोग अपने दिन की शुरुआत सीरियल या ग्रेनोला से करते हैं। लेकिन बाजार में मौजूद कई सीरियल और ग्रेनोला में चीनी की मात्रा काफी अधिक होती है। "होल ग्रेन", "हाई फाइबर" या "मल्टीग्रेन" लिखा होने के बावजूद इनमें शहद, ब्राउन शुगर माल्ट एक्सट्रैक्ट और ग्लूकोज सिरप मिलाया जा सकता है। इसकी जगह आप बिना चीनी वाले ओट्स, घर का बना म्यूसली या कम शुगर वाले सीरियल का चुनाव कर सकते हैं।
3. पैकेज्ड फ्रूट जूस
कई लोग कोल्ड ड्रिंक छोड़कर पैकेज्ड फ्रूट जूस पीना शुरू कर देते हैं। हालांकि, जूस में विटामिन होते हैं, लेकिन उनमें पूरे फल की तरह फाइबर नहीं होता। फाइबर की कमी के कारण जूस में मौजूद प्राकृतिक शुगर तेजी से शरीर में अवशोषित हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। वहीं, कुछ पैकेज्ड जूस में अतिरिक्त चीनी भी मिलाई जाती है। बेहतर है कि पैकेज्ड फ्रूट जूस की बजाय पूरा फल खाएं।
4. प्रोटीन बार और एनर्जी बार
आजकल प्रोटीन बार को हेल्दी स्नैक के रूप में खूब प्रचारित किया जाता है। लेकिन कई बार इनमें स्वाद बढ़ाने के लिए काफी मात्रा में चीनी मिलाई जाती है। हनी, डेट सिरप, ब्राउन राइस सिरप और फ्रूट एक्सट्रैक्ट जैसे तत्व इन्हें मीठा बनाते हैं, लेकिन हमारे ब्लड शुगर पर असर डाल सकते हैं। हाई शुगर कंटेंट होने के कारण ये न सिर्फ आपके ब्लड शुगर, बल्कि वजन को भी बढ़ा सकते हैं। इसके विकल्प के तौर पर आप भुना चना, नट्स, बीज या कम शुगर वाले प्रोटीन बार खा सकते हैं।
5. ओट मिल्क और फ्लेवर्ड प्लांट-बेस्ड मिल्क
प्लांट-बेस्ड दूध आजकल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। हालांकि इनके कुछ फायदे हैं, लेकिनप्लांट-बेस्ड मिल्क में अतिरिक्त चीनी हो सकती है। वहीं, ओट मिल्क में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी अपेक्षाकृत ज्यादा हो सकती है, जो कुछ लोगों के ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है। इसके बजाय बिना चीनी वाले प्लांट-बेस्ड दूध चुनें और मात्रा का ध्यान रखें।
6. ड्राइड फ्रूट्स
किशमिश, खजूर और अन्य सूखे फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें प्राकृतिक चीनी अधिक मात्रा में मौजूद होती है। ऐसे में, प्रीडायबिटीज या डायबिटीज के मरीजों के लिए इनकी थोड़ी मात्रा में भी ब्लड शुगर को हाई कर सकती है। इसलिए ड्राइड फ्रूट्स के बजाय ताजे फलों का सेवन करें। इनसे आपको फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलेगा।
7. लो-फैट और फैट-फ्री फूड्स
कई लोगों की धारणा होती है कि लो-फैट यानी हेल्दी। लेकिन जब कंपनियां किसी उत्पाद से फैट कम करती हैं, तो स्वाद बनाए रखने के लिए अक्सर उसमें चीनी बढ़ा देती हैं। लो-फैट योगर्ट, सलाद ड्रेसिंग और कई स्नैक्स में छिपी हुई शुगर मौजूद हो सकती है। इसलिए कम प्रोसेस्ड और संतुलित पोषण वाले खाद्य पदार्थ चुनें।
फूड लेबल पढ़ते समय इन नामों से रहें सावधान
बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों में चीनी हमेशा "शुगर" नाम से नहीं लिखी होती। यह कई अलग-अलग नामों से मौजूद हो सकती है, जैसे -
सुक्रोज (Sucrose)
ग्लूकोज सिरप (Glucose Syrup)
हाई-फ्रक्टोज कॉर्न सिरप
माल्टोज (Maltose)
डेक्सट्रोज (Dextrose)
हनी (Honey)
गुड़ (Jaggery)
फ्रूट जूस कॉन्संट्रेट (Fruit Juice Concentrate)
ब्राउन राइस सिरप (Brown Rice Syrup)
इनवर्ट शुगर (Invert Sugar)
अगर इंग्रीडिएंट्स लिस्ट में ये नाम लिखे हों, तो समझ जाइए कि उस प्रोडक्ट में चीनी की मात्रा ज्यादा हो सकती है।
लेबल पढ़कर ही खरीदें
सिर्फ "हेल्दी" या "नेचुरल" लिखा होने से कोई भी खाद्य पदार्थ आपके स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित नहीं हो जाता। कई पैकेज्ड फूड्स में छिपी हुई चीनी मौजूद होती है, जो आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम कर सकती है। इसलिए किसी भी फूड आइटम को खरीदने से पहले उसका लेबल जरूर पढ़ें और जितना संभव हो, ताजे और कम प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
अस्वीकरण (Disclaimer): यह सामग्री केवल रोगी शिक्षा एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रदान की गई है। यह किसी भी प्रकार से चिकित्सक या स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह का विकल्प नहीं है। सन फ़ार्मास्युटिकल्स लेबोरेट्रीज़ लिमिटेड (SPLL) सटीक एवं समयानुकूल जानकारी उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करता है, लेकिन इसकी पूर्ण सटीकता होने की कोई गारंटी नहीं देता। कृपया अपने स्वास्थ्य संबंधी किसी भी निर्णय के लिए केवल अपने चिकित्सक या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह पर ही भरोसा करें। सन फ़ार्मास्युटिकल्स लेबोरेट्रीज़ लिमिटेड (SPLL) को पूर्व सूचना दिए बिना इस सामग्री के किसी भी भाग को यांत्रिक या इलेक्ट्रॉनिक किसी भी माध्यम से पुनर्प्रकाशित, प्रसारित या संग्रहित नहीं किया जा सकता। SPI-IN-CVD-ZT---07-20260096



Click it and Unblock the Notifications
