Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Papmochani Ekadashi Vart Rules: पापमोचनी एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
Papmochani Ekadashi Vart Rules : हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को काफी महत्व है। महीने में दो बार एकादशी व्रत आता है। इस व्रत को सफल बनाने के लिए नियमों में कुछ नियम बताए गए हैं। खासतौर पर खानपान से जुड़े नियम होते हैं।
एकादशी के दिन कुछ चीजों को खाने की साफ मनाही होती है। आइए जानते हैं इस व्रत के नियमों के मुताबिक क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

व्रत में क्या खा सकते हैं? (Ekadashi Vart me Kya Khana Cahiye )
- इस व्रत में एक समय फलाहारी भोजन ही किया जाता है।
- एकादशी व्रत फल खाना चाहिए।
- नमक, लाल मिर्च और अन्य मसाले नहीं खाने चाहिए।
- कुटू और सिंघाड़े का आटा का सेवन किया जाता है।
- दूध-दही और फलों का प्रयोग इस व्रत में किया जाता है।
- एकादशी व्रत में सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है।
- एकादशी के फलाहार में सिर्फ घी का इस्तेमाल करें।
व्रत में क्या नहीं खाएं? (Ekadashi Vart Me Kya Nhi Khaye )
एकादशी का व्रत करने के बाद दूसरे दिन द्वादशी को व्रत छोड़ा जाता है। एकादशी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा इन चीजों का भी परहेज करना चाहिए।
- लहसुन-प्याज और अन्य तरह की तामसिक चीजों से बचना चाहिए।
- किसी भी तरह का नशा न करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें।
चावल, गेहूं, दाल, और मसूर की दाल की मनाही होती है।
- शलजम, पालक, गोभी, गाजर और बैंगन की सब्जियां नहीं खाई जाती है।
- मांस, मछली, और अंडे नहीं खाए जाते हैं।
- एकादशी व्रत में तेज मसाले नहीं खाए जाते हैं।
- एकादशी व्रत में शराब और तंबाकू का सेवन नहीं किया जाता है।
एकादशी व्रत रखने के फायदे
एकादशी व्रत से धार्मिक पुण्यों के फायदे तो होते ही साथ ही इस व्रत को रखने से शरीर की शुद्धि होती है, शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। मन भी शांत होता है और शरीर के अंगों को भी राहत मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications