Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Paratha vs Thepla : पराठे और थेपला में क्या अंतर है? सेहत के लिए दोनों में ज्यादा क्या है हेल्दी?

थेपला एक पारंपरिक गुजराती व्यंजन है जिसे साबुत गेहूं के आटे, मेथी के पत्तों और मसालों से बनाया जाता है। यह दिखने में पराठे जैसा होता है लेकिन टेस्ट और न्यूट्रिशियन के मामले में दोनों ही बेहद अलग हैं। अगर आप एक हेल्दी ब्रेकफास्ट का ऑप्शन देख रहे हैं और जानना चाहते हैं कि दोनों में से हेल्दी ऑप्शन क्या है, तो आइए हम आपको बताते हैं कि पराठे और थेपले में क्या अंतर हैं?
थेपला के स्वास्थ्य लाभ
थेपला में गेहूं का आटे का इस्तेमाल होता है, जो जटिल कार्बोहाइड्रेट का स्त्रोत है जो शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखता है। वहीं मेथी के पत्ते विटामिन ए और सी जैसे आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं, साथ ही एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। थेपले में कम फैट होता है तो यह पचने में भी आसान होता है। मेथी के पत्तों में आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन में सहायता करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
पराठे खाने के फायदे
पराठा नॉर्थ इंडियन फूड का सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसे आमतौर पर मैदा या गेहूं के आटे से बनाया जाता है और इसमें आलू या पनीर जैसी कई तरह की चीजों की स्टफिंग की जाती है। पराठों को अक्सर घी या मक्खन के साथ बनाया जाता है, जिससे उनकी कैलोरी की मात्रा काफी बढ़ जाती है। पराठे खाने से पेट भर जाता है।
दोनों को बनाने में अंतर
थेपला आमतौर पर मध्यम आकार यानी 5 से 6 इंच का होता है, जबकि परांठा आकार में बड़ा या अतिरिक्त बड़ा हो सकता है। पराठे आमतौर पर गेहूं के आटे, पानी और घी या तेल से बनाए जाते हैं। इनमें अक्सर आलू या पनीर जैसी फिलिंग शामिल होती है। दूसरी ओर, थेपला में गेहूं के आटे को बेसन और मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इनमें स्वाद बढ़ाने के लिए मेथी के पत्ते भी डाले जा सकते हैं।
न्यूट्रिशियन
पराठों में आमतौर पर घी या तेल के इस्तेमाल की वजह से कैलोरी ज़्यादा होती है। एक पराठे में लगभग 250-300 कैलोरी हो ती है। वहीं थेपला लो कैलोरी फूड है, एक थेपले में 150-200 कैलारी होता है, जो वेटलॉस के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं।
दोनों में से फैट है किसमें ज्यादा
पराठे में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज़्यादा होती है, ज़्यादा पराठा खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है क्योंकि उन्हें बनाने के दौरान घी या तेल का इस्तेमाल किया जाता है। थेपले में फैट कम होता है, इसके अलावा बेसन और मेथी के पत्तों के कारण फाइबर अधिक होता है, जो पाचन में सहायता करता है और पूरे दिन पेट भरा होने का एहसास देता है।
प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट
पराठे और थेपला दोनों में ही प्रोटीन का स्तर समान होता है, दोनों में ही गेंहू के आटे का इस्तेमाल होता है। हालांकि, आलू की स्टफिंग की वजह से पराठों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा थोड़ी अधिक होती है।
क्या है दोनों में से बेहतर?
पराठा और थेपला में से किसी एक को ब्रेकफास्ट में चुनना आपकी डाइट और टेस्ट पर निर्भर करता है। जिन लोगों को लो कैलोरी ब्रेकफास्ट करना पसंद हैं। उनके लिए थेपला बेहतर है। आप वजन घटाना चाहते हैं तो आप थेपले को ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
