Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत
परिणीति चोपड़ा ने जंक फूड खाकर बढ़ा लिया 15 किलो वजन, अब बताया कैसे घटाया वजन!
Parineeti Chopra Weight Loss : परिणीति चोपड़ा शादी के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में देखने में आया था कि एक्ट्रेस का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। लोगों ने उनके प्रेगनेंसी के कयास लगाने शुरु कर दिए थे।
अब उन्होंने खुद बताया है कि अपनी अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' के लिए वजन बढ़ाया था। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और एक्ट्रेस ने दोबारा से अपनी शेप में आने के लिए जिम में पसीना बहाना शुरु कर दिया है। बता दें कि परिणीति ने पूरा 15 किलो वजन बढ़ाया था। आइए जानते हैं कैसे परिणीति ने वेटगेन करने के बाद लूज कर रही हैं।

कैसे बढ़ाया परिणीति ने 15 किलो वजन
परिणीति चोपड़ा ने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है और साथ ही कैप्शन में बताया कि उन्होंने पिछले साल करीब 6 महीने स्टूडियों में गाना गाते हुए बिताए और फिल्म चमकीला के लिए 15 किलो वजन बढ़ाने के लिए वह जितना हो सकता खा जंक फूड भी खाती थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त 'म्यूजिक और खाना' यही उनका डेली रूटीन था।
पोस्ट शेयर करके कहा
परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा- मैंने इस साल 6 महीने रहमान सर के स्टूडियो में गाने में बिताए और घर वापस जाकर उतना जंक फूड खाया, जिससे मैं चमकीला के लिए 15 किलो वजन बढ़ा सकूं! (नेटफ्लिक्स पर जल्द ही आ रहा है)। सॉन्ग और फूड यह मेरा रूटीन था।
ऐसे कम कर रहीं वजन
एक्ट्रेस परिणीति ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि कैसे उनका वजन इतना ज्यादा कैसे बढ़ा था। फिलहाल एक्ट्रेस अपना वेट कम करने के लिए इंटेंस वर्कआउट कर रही हैं और फिर से शेप में आ चुकी हैं। वहीं अभी कुछ इंच फैट कम करना अभी बाकी है। एक्ट्रेस फिर से अपने फिटनेस रूटीन पर लौट चुकी हैं और वर्कआउट के साथ बैलेंस डाइट फॉलो कर रही हैं।
इस रोल में रोल में नजर आएंगी परिणीति
परिणीति फिल्म में दिलजीत की वाइफ अमरजोत का रोल प्ले करती दिखाई देंगी और फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
