Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Vinesh phogat Diet: मैदान में चीते की तरह दुश्मन को दबोच लेती हैं विनेश फोगाट, जानें इस फुर्ती का राज?
Vinesh phogat Diet: पेरिस ओलपिंक में विनेश फोगाट ने 50 किग्रा वर्ग कुश्ती में जापान की ओलंपिक चैंपियन और वर्ल्ड रेकिंग नम्बर 1 रेसलर युई सुसाकी को 3-2 से हराकर सबको चौंका दिया। अब विनेश ने सेमीफाइनल में मंगलवार को 50 किलोवर्ग भारवर्ग के में उन्होंने एकतरफा अंदाज में अपनी क्यूबन प्रतिद्विंद्वी पहलवाना युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली हैं।
अब पूरे देश को विनेश से अब गोल्ड मेडल की बेसब्री से उम्मीद हैं। विनेश के इन दोनों रोमांचक मैच में हर कोई उनके दांव-पेच देखकर हर कोई उनकी इस फुर्ती की तारीफ कर रहा है। दरअसल इसके पीछे खूब प्रैक्टिस और डाइट हैं। आइए जानते हैं विनेश फोगाट इतने फुर्ती के लिए क्या खाती हैं?

स्ट्रिक्ट डाइट प्लान करती हैं फॉलो
विनेश फोगाट बहुत स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करती हैं। वह मीठे और घी से परहेज करती हैं। इसके अलावा वह हाई प्रोटीन फूड का सेवन करती हैं, जिसमें अन्य पौष्टिक तत्व भी मौजूद होते हैं। जो उन्हें एनर्जेटिक बनाए रखता हैं।
एक दिन की डाइट
विनेश का दिन हमेशा पौष्टिक खाने से शुरू होता है। उनके नाश्ते में आमतौर पर अंडे, दलिया और फल शामिल होते हैं। लंच में वह दाल, सब्जी, और रोटी खाती हैं। प्रोटीन के लिए चने और राजमा खाती हैं। शाम के स्नैक में वह ड्राई फ्रूट्स और प्रोटीन शेक लेती हैं। डिनर में वह हल्का खाना पसंद करती हैं, जैसे सूप और सलाद।
पोर्शन में खाती हैं खाना
विनेश एक बार में खाना खाने की बजाय वह अपनी खुराक को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर दिन में 4-5 बार खाती हैं। इससे उनका मेटाबॉलिज्म तेज रहता है और ऊर्जा बनी रहती है। ज्यादा भूख भी नहीं लगती हैं।
दूध और दही है डाइट का मुख्य हिस्सा
विनेश की डाइट का मुख्य हिस्सा दूध और दही है। वह दिनभर में चार से पांच किलोग्राम तक दूध पी लेती हैं। दूध और दही उनके शरीर को ताकत और ऊर्जा देते हैं।
बाहर के खाने से परहेज
विनेश फोगाट बाहर का खाना खाना अवॉइड करती है। यदि वह कभी खा भी लेती हैं तो बीमार पड़ जाती हैं। एक बार उन्होंने पिज्जा खा लिया था, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था इसलिए, वह हमेशा घर का खाना ही खाती हैं और अपने साथ ले जाती हैं।
चीट डे
विनेश फोगाट अपने डाइट प्लान में चीट डे भी रखती हैं। इस दिन वह अपने पसंदीदा खाने चूरमा के लड्डू का आनंद लेती हैं। वो रोजाना खाना खाने के बाद एक चूरमा का लड्डू जरूर खाती हैं। इसके अलावा हर मंगलवार को वो शौक से मालपुआ खाती हैं।
सूखे मेवे खूब खाती हैं
विनेश फोगाट अपनी डाइट में काजू, अखरोट और बादाम जैसे सूखे मेवे को शामिल करती हैं। जो न सिर्फ ओमेगा से भरपूर होते हैं बल्कि शरीर को जरूरी पौष्टिकता देते हैं।
फिजिकल ही नहीं मेंटली भी रहती हैं फिट
विनेश मानती हैं कि डाइट के साथ-साथ मेंटली भी खुद फिट रखती हैं। वह योग और मेडिटेशन के जरिए खुद को शांत रखती हैं। डाइट प्लान न केवल उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें मेंटल स्ट्रेंथ भी देता हैं। मानसिक रूप से भी तैयार करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications